Sairaj Bahutule: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में नो-बॉल बड़ी समस्या रही है. इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने कुल 11 नो-बॉल फेंकी हैं, जिसमें से डेब्यू कर रहे सारांश जैन ने 6 और रवींद्र जडेजा ने 4 नो-बॉल डाली हैं. टी20 और वनडे में नो-बॉल डालने पर गेंदबाज को सजा के रूप में फ्री हिट डालनी होती है, जिस पर रनआउट के अलावा किसी भी तरह से बल्लेबाज आउट नहीं हो सकता. टेस्ट क्रिकेट में अब तक फ्री हिट का नियम नहीं आया है. भारतीय स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने अब टेस्ट में भी फ्री-हिट की मांग रख दी है और यह भी साफ कर दिया है कि वह टीम इंडिया के गेंदबाजों की इस गलती को सुधारने पर काम करेंगे.
भारतीय गेंदबाजों से निराश हैं कोच
भारतीय स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले चौथे दिन के समापन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. इसी बीच उन्होंने साफ कर दिया कि भारतीय गेंदबाजों का इतनी नो-बॉल डालना निराशाजनक है और टीम भविष्य में इस गलती को सुधारने पर काम करेगी. उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से बताऊं, तो हम इस चीज पर काम कर रहे हैं. हम इस गलती को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं. कई बार जब गेंदबाज अधिक मेहनत करता है और मौके बनाकर विकेट झटकने की कोशिश करता है, तो उस स्थिति में वह खुद पर दबाव डाल लेता है. हालांकि, इस मामले में कोई बहानेबाजी नहीं दी जा सकती.’
टेस्ट में होना चाहिए फ्री-हिट
साईराज बहुतुले का मानना है कि टेस्ट में भी फ्री-हिट का नियम लाया जाना चाहिए, जिससे गेंदबाजों में नो-बॉल डालने को लेकर डर रहेगा. उन्होंने अपनी ओर से यह सुझाव ICC के सामने रखा है. उन्होंने कहा, ‘अगर आप नो-बॉल डालते हैं, तो आपको इसका नतीजा जरूर भुगतना पड़ेगा. मैं नियम नहीं बनाता हूं लेकिन अगर फ्री हिट आती है, तो फिर नो-बॉल की संख्या जरूर कम हो जाएगी. कोई भी टीम अधिक नो-बॉल नहीं डालना चाहेगी, क्योंकि इससे एक अतिरिक्त गेंद डालनी होगी और उम्मीद से ज्यादा रन जाने का डर रहेगा.’
ये भी पढ़ें:- रवींद्र जडेजा का अनचाहा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल के मामले में सबसे आगे
जडेजा के नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड
रवींद्र जडेजा के लिए नो-बॉल बड़ी समस्या रही है. वह 2021 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो-बॉल डालने वाले गेंदबाज हैं. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह अब तक 10 नो-बॉल फेंक चुके हैं. 2021 के बाद से जडेजा ने 88 नो-बॉल डाली हैं और यह अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले सबसे अधिक है. बता दें कि लिस्ट में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के नोमान अली हैं, जिन्होंने 2021 के बाद से 40 नो-बॉल डाली हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘मेरा फैसला नहीं…’, कुलदीप यादव को टीम इंडिया से बाहर करने पर कोच मोर्ने मोर्केल का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
3 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
8 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines