Yashasvi Jaiswal: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजरें हैं. शुभमन गिल और रोहित शर्मा टीम इंडिया के प्रमुख ओपनर हैं. यशस्वी जायसवाल बैकअप खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन भी लगातार अच्छा रहा है. कई प्रशंसक उन्हें मौके नहीं दिए जाने से निराश रहते हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की गैरमौजूदगी में यशस्वी, रोहित और गिल, तीनों खेले थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं हैं. इसी वजह से कई फैंस को उम्मीद है कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होगा और ये तीनों खेलेंगे. हालांकि, भारतीय बल्लेबाजी कोच ने साफ कर दिया कि यशस्वी जायसवाल को अपने मौके के लिए इंतजार करना पड़ेगा.
भारतीय कोच का यशस्वी को लेकर बड़ा बयान
भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज की शुरुआत से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशस्वी जायसवाल को लेकर बात की. उन्होंने जायसवाल की जमकर तारीफ की लेकिन यह साफ कर दिया कि अभी उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि टीम में काफी प्रतिस्पर्धा है और कई सारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. यशस्वी जायसवाल सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं. इसी वजह से वह टीम का हिस्सा हैं.’
कोटक ने कहा, ‘सपोर्ट स्टाफ के तौर पर हम उनकी स्किल, मानसिकता और अभ्यास देखते हैं. गौतम गंभीर उनसे काफी बातें करते हैं. कई बार तीन अच्छे विकेटकीपर होने के बावजूद सिर्फ एक ही खेल पाता है. इसी वजह से ऐसा नहीं है कि यशस्वी जायसवाल के साथ नाइंसाफी हो रही है. उन्हें मेहनत करते रहना चाहिए और अपने मौके का इंतजार करना चाहिए. अब तक जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया.’
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: पहले वनडे मैच में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, हेड कोच के सामने खुद को करना चाहेंगे साबित
पहले ODI में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?
सितांशु कोटक के बयान से साफ हो गया है कि यशस्वी जायसवाल नहीं खेलेंगे. नंबर 4 पर ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल उपलब्ध नहीं हैं. इसी वजह से नंबर 6 पर नीतीश कुमार रेड्डी और नंबर 7 पर रवींद्र जडेजा खेल सकते हैं. भारतीय टीम कुलदीप यादव के रूप में एक स्पेशलिस्ट स्पिनर के साथ उतर सकती है. मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में तीन तेज गेंदबाज खेल सकते हैं.
भारत की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: रोहित शर्मा पहले वनडे में पूरा करेंगे ये खास ‘दोहरा शतक’, सचिन-सहवाग के क्लब में हो जाएंगे शामिल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
11 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines