हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: रांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? दूसरे T20 से पहले जानें पिच का मिजाज

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज की टीम 9 अक्टूबर को रांची में आमने सामने होंगी. 5 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला जाना है. ऐसे में आइए जानते हैं यहां की पिच का मिजाज कैसा है?

विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज/ Image Source: ANI

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक एक मैच खेला गया है, जिसे भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (JSCA) में खेला जाएगा. दोनों टीमों की नजरें जीत पर टिकी हुई हैं. हालांकि रांची की पिच का मिजाज कैसा रहेगा? आइए एक नजर डालते हैं.

कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज?

रांची की पिच पर हमेशा संतुलित मुकाबला देखने को मिलता है. यहां कि पिच पारंपरिक रूप से सूखी और धीमी है. खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है फिरकी गेंदबाजों को मदद मिलने लगती है और गेंद टर्न भी होती है. गेंद पुरानी होने के बाद फंसकर आती है, जिससे बल्लेबाजों को बैटिंग करने में समस्या हो सकती है. हालांकि बल्लेबाज क्रीज पर जमने के बाद आसानी से रन बना सकते हैं. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है और गेंद स्विंग भी होती है.

अक्टूबर के महीने रात में रांची में हल्की ओस गिरती रहती है. ऐसे में बाद में गेंदबाजी करने वाली टीमों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि गेंद गीली होने के बाद टर्न नहीं करती है. ओस के दौरान दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल

कहां देखें मुकाबला?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. वहीं, मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मुकाबले का लाइव प्रसारण फ्री में होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि, शोक में क्रिकेट के भगवान

हेड टू हेड में कौन आगे?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 22 टी-20 मैच खेले गए हैं. पलड़ा ज्यादा भारी भारत का रहा है. भारत ने 22 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि वेस्टइंडीज की टीम ने 10 मुकाबले में बाजी मारी है. भारत और वेस्टइंडीज अब अपने 33वें मुकाबले में आमने सामने होंगी.

विज्ञापन

संजू सैमसन का कट सकता है पत्ता

रांची टी-20 से संजू सैमसन का पत्ता साफ हो सकता है. उन्होंने अपने पिछले 4 टी-20 मैच में खराब प्रदर्शन किया और एक भी बड़ी पारी नहीं खेली. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. वह अभिषेक शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आ सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola