IND vs SL Day 5 Free Streaming Details: भारत और श्रीलंका के बीच चल रहा गॉल टेस्ट मैच का आखिरी दिन काफी रोमांचक होने वाला है. भारत को जीत के लिए श्रीलंका के छह विकेट लेने हैं. वहीं लंका को अगर मैच जीतना है तो 288 रन बनाने होंगे. श्रीलंकाई टीम 84 रनों पर 4 विकेट खो चुकी है. टीम इंडिया के लिए मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है. अगर मैच ड्रॉ होता है या लंकाई टीम जीत दर्ज करती है तो भारत की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. खैर भारत-श्रीलंका के 5वें दिन के खेल को फैंस फ्री में भी देख सकते हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
फ्री में कैसे देखें आखिरी दिन का खेल?
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच देखने के लिए दर्शकों को पैसा भी खर्च करना पड़ रहा है क्योंकि लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा है. वहां पर अलग-अलग भाषाओं में फैंस को एक्शन देखने को मिल रहा है. सोनी लिव ऐप पर भी मैच लाइव आ रहा है. दर्शक मुकाबले को फ्री में भी देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भारत और श्रीलंका का मैच फ्री में देखा जा सकता है. आप जानते हैं कि डीडी फ्री डिश पर चैनलों को देखने के लिए कोई भी पैसा नहीं देना पड़ा है. इसमें आने वाले चैनल मुफ्त में चलते हैं. इस वजह से ही फैंस डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: क्या 5वें दिन गॉल टेस्ट में भारत को जीत से रोकेगी बारिश? जानिए मौसम का हाल
भारतीय टीम का जबरदस्त प्रदर्शन
भारतीय टीम ने गॉल टेस्ट मैच के चारों दिन बढ़िया प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं से श्रीलंका की टीम दबाव में आ गई थी. लंका की टीम पहली पारी में 284 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया के स्पिनर्स के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं पाए. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए. इस तरह भारत ने श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 84 रनों के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए. अब अगर पांचवें दिन बारिश ने खलल नहीं डाला तो श्रीलंका की टीम को पहले सेशल में ही हार का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: गॉल टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने पहले भारतीय क्रिकेटर
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines