IND vs SL Highlights: सुपर ओवर, विकेट पर बवाल, एशिया कप इतिहास के सबसे रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने मारी बाजी!
India vs Sri Lanka Live Score: India vs Sri Lanka Live Score: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हुई. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 202 रन लगाए थे. टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा 49 रन बनाकर नाबाद रहे. श्रीलंका ने भी शानदार बल्लेबाजी कर मैच ड्रॉ करा दिया.
Written By Shubham Mishra
