India vs South Africa T20 World Cup warm-up match: वॉर्मअप मैच में भी टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन, साउथ अफ्रीका को 30 रनों से दी मात

India vs South Africa T20I World Cup Warm Up Match Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले हुए वॉर्मअप मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया. भारत से मिले 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम 210 रन ही बना सकी. अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटके, जबकि अक्षर पटेल और अर्शदीप ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

IND vs SA Warm UP

IND vs SA Warm UP

IND vs SA T20I World Cup Warm Up Match Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले हुए वॉर्मअप मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया. भारत से मिले 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम 210 रन ही बना सकी. अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटके, जबकि अक्षर पटेल और अर्शदीप ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

इससे पहले टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 240 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए. टीम की तरफ से ईशान किशन ने 20 गेंदों में 53 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं, तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में 45 रन ठोके. अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 10 गेंदों में 30 रनों की धांसू पारी खेली.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs SA Warm UP LIVE: टीम इंडिया ने 30 रनों से मारा मैदान

टीम इंडिया ने वॉर्मअप मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हरा दिया है. 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम 210 रन ही बना सकी. भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही इस मुकाबले में शानदार लय में दिखाई दिए.

IND vs SA Warm UP LIVE: यानसन क्लीन बोल्ड

साउथ अफ्रीका ने मार्को यानसन को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है. 31 रन बनाकर यानसन चलते बने हैं.

IND vs SA Warm UP LIVE: मार्को यानसन लगा रहे जोर

17 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 171 रन लग चुके हैं. मार्को यानसन 11 गेंदों में 27 रन ठोक चुके हैं, तो उनका साथ ट्रिस्टन स्टब्स 12 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.

IND vs SA Warm UP LIVE: अभिषेक ने स्मिथ को किया चलता

अभिषेक शर्मा ने गेंद से कमाल कर दिया है. जेसन स्मिथ अभिषेक के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट दे बैठे हैं. स्मिथ ने 23 गेंदों में 35 रन बनाए.

IND vs SA Warm UP LIVE: अक्षर ने मिलर को किया चलता

अक्षर पटेल को डेविड मिलर ने पवेलियन की राह दिखा दी है. अक्षर की गेंद को जोर से मारने के प्रयास में मिलर विकेटकीपर ईशान किशन को कैच दे बैठे.

IND vs SA Warm UP LIVE: वरुण ने रिकेल्टन को किया चलता

वरुण चक्रवर्ती ने रयान रिकेल्टन को 44 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. साउथ अफ्रीका ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है.

IND vs SA Warm UP LIVE: दुबे ने ब्रेविस को भेजा पवेलियन

डेवाल्ड ब्रेविस 4 गेंदों में 2 रन बनाकर चलते बने हैं. साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है. पिछले कुछ ओवरों में प्रोटियाज टीम ने रनगति को काफी तेजी से बढ़ाया था और दबाव भारतीय बॉलर्स पर नजर आ रहा था. हालांकि, शिवम दुबे ने आते के साथ ही अपना काम कर दिया है.

IND vs SA Warm UP LIVE: मार्करम मचा रहे धमाल

6 ओवर का खेल हो चुका है और साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर 66 रन लगा दिए हैं. एडम मार्करम 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं और 19 गेंदों में 38 रन ठोक चुके हैं. वहीं, रयान रिकेल्टन ने भी 13 गेंदों में 28 रन ठोक दिए हैं.

IND vs SA Warm UP LIVE: अर्शदीप ने दिलाई पहली सफलता

पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने जॉर्ज लिंडे को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी है. टीम इंडिया की गेंद से भी बेहतरीन शुरुआत हुई है.

IND vs SA Warm UP LIVE: साउथ अफ्रीका के सामने 241 रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 241 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं. जीत के लिए साउथ अफ्रीका को 241 रन बनाने होंगे. हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवरों में 10 गेंदों में 30 रन जड़े, जिसके बूते भारतीय टीम बड़े टोटल तक पहुंचने में सफल रही.

IND vs SA Warm UP LIVE: हार्दिक धमाल मचाकर लौटे पवेलियन

हार्दिक पांड्या 10 गेंदों में 30 रन जड़कर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. हार्दिक ने फैन्स का खूब मनोरंजन किया.

IND vs SA Warm UP LIVE: रिंकू चले पवेलियन

रिंकू सिंह 13 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं. रिंकू आज लय में बिल्कुल भी दिखाई नहीं दिए. अपनी इस पारी में रिंकू ने सिर्फ एक चौका और एक सिक्स जमाया.

IND vs SA Warm UP LIVE: संघर्ष कर रहे रिंकू

17 ओवर में टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 203 रन लग गए हैं. रिंकू सिंह बड़े शॉट्स लगाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 12 गेंदों में वह सिर्फ 16 रन ही बना सके हैं.

IND vs SA Warm UP LIVE: मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

15 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 195 लग चुके हैं. अक्षर पटेल और रिंकू सिंह की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है और जमकर धमाल मचा रहे हैं.

IND vs SA Warm UP LIVE: सूर्या चले पवेलियन

30 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. सूर्या ने अच्छी खासी प्रैक्टिस कर ली है और आज भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए.

IND vs SA Warm UP LIVE: तिलक 45 रन बनाकर आउट

तिलक वर्मा 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 19 गेंदों की इस पारी में तिलक ने 3 चौके और 3 सिक्स जमाए.

IND vs SA Warm UP LIVE: अभिषेक रिटायर्ड आउट

अभिषेक शर्मा 24 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए हैं. आज अभिषेक लय में दिखाई नहीं दिए और बॉल को टाइम करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए.

IND vs SA Warm Up LIVE; 8 ओवर बाद टीम इंडिया 102/1

8 ओवर में ही टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. तिलक 20 और अभिषेक 24 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs SA Warm Up LIVE: ईशान का तूफानी अर्धशतक

ईशान किशन ने महज 20 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक डाला है. ईशान रिटायर्ड आउट होकर ड्रेसिंग रूम लौट गए हैं. 20 गेंदों की अपनी इस पारी में मगर ईशान ने जबरदस्त मनोरंजन किया है.

IND vs SA Warm Up LIVE: एक ओवर में बने 29 रन

एनरिक नॉर्किया के पहले ही ओवर में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने 29 रन ठोक डाले हैं. इस ओवर में चार सिक्स और एक चौका आया है. 17 गेंदों में ही ईशान ने 47 रन ठोक डाले हैं.

IND vs SA Warm Up LIVE; ईशान मचा रहे तबाही

टीम इंडिया की शुरुआत तूफानी रही है. 3 ओवर में ही स्कोर बोर्ड पर 30 रन लग चुके हैं. ईशान किशन 24 पर पहुंच गए हैं और कमाल की लय में दिख रहे हैं. वहीं, अभिषेक आज धीमा खेल रहे हैं और 7 गेंदों में 2 रन ही बना सके हैं.

IND vs SA LIVE: ईशान किशन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतरे

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. क्रीज पर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. ईशान ने पहली ही ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी की.

IND vs SA Warm Up LIVE: ईशान करेंगे ओपनिंग

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि पारी का आगाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन करेंगे. यानी संजू सैमसन की जगह पर अब खतरा मंडरा रहा है.

IND vs SA Warm Up LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी साउथ अफ्रीका पहले बॉलिंग करती हुई नजर आएगी.

IND vs SA Warm Up LIVE: दमदार दिख रही साउथ अफ्रीका

याद रखिए पिछले विश्व कप में साउथ अफ्रीका ही भारत के सामने फाइनल मुकाबले में थी. ऐसे में इस टीम को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है. प्रोटियाज टीम के पास मैच विनर्स की भरपार है.

IND vs SA Warm Up LIVE: अक्षर के पास बढ़िया मौका

अक्षर पटेल के लिए आज मैच प्रैक्टिस का बढ़िया मौका होगा. अक्षर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में इंजरी की वजह से तीन मैच नहीं खेल सके थे. आज अक्षर के पास बल्ले और गेंद दोनों से रंग जमाने का मौका होगा.

IND vs SA Warm UP LIVE: ईशान से होगी धमाकेदार प्रदर्शन की आस

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में यह देखना होगा कि उन्हें आज मैदान पर उतारा जाएगा या नहीं.

IND vs SA Warm Up LIVE: संजू को मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह?

संजू सैमसन को आज प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में संजू बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे.

IND vs SA Warm Up LIVE: भारत-साउथ अफ्रीका की भिड़ंत

टी-20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले आज टीम इंडिया अपने इकलौते वॉर्मअप मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. सूर्या एंड कंपनी के पास आज अपनी तैयारियों का टेस्ट करने का मौका होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ