IND vs SA: फिर बदला भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का समय, BCCI ने साफ की तस्वीर

India vs South Africa T20 Series Timing: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10, 12 और 14 दिसंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

India vs South Africa T20 Series Timing Change Full Schedule Live Streaming BCCI Updates

India vs South Africa T20 Series Timing Change Full Schedule (Image Credit- News 24 Edit)

India vs South Africa T20 Series Timing: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज शुरू होने में 48 घंटे भी बाकी नहीं हैं लेकिन अभी भी इसके मैचों की टाइमिंग पर कंफ्यूजन हो रहा है। गुरुवार तक बीसीसीआई टीवी पर भी मैच की टाइमिंग भारतीय समयानुसार रात 9.30 बताई जा रही थी। अब ये टाइमिंग फिर बदल गई है। ये नई टाइमिंग शुरुआत में बताए गए मैच के समय से भी अलग है। बीसीसीआई की ताजा जानकारी के मुताबिक तीनों टी20 अब एक ही समय पर शुरू होंगे।

विज्ञापन

कब शुरू होंगे टी20 मुकाबले?

गुरुवार से पहले कहा जा रहा था कि पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे (लोकल टाइम शाम 4 बजे) और दूसरा व तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होगा। फिर गुरुवार को बीसीसीआई टीवी पर शेड्यूल में दिखा कि तीनों टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे (लोकल टाइम शाम 6 बजे) शुरू होंगे। पर अब एक बार फिर से समय बदल गया है। बीसीसीआई टीवी पर अब शेड्यूल टाइमिंग अपडेट हुई है। बीसीसीआई से मिली जानकारी के मुताबिक पता भी चला है कि, तीनों मैच अब भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से ही शुरू होंगे।

विज्ञापन
IND vs SA T20 Series Timing

IND vs SA T20 Series Timing

विज्ञापन

वनडे व टेस्ट सीरीज की क्या होगी टाइमिंग

अगर वनडे सीरीज की बात करें तो पहला एकदिवसीय मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। वहीं दूसरा व तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से होने हैं। अगर टेस्ट मैचों की बात करें तो सीरीज के दोनों टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से ही शुरू होंगे।

विज्ञापन

IND vs SA T20 Series (Old Timings Thursday 07-12-2023)

IND vs SA T20 Series (Old Timings Thursday 07-12-2023)

विज्ञापन

भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल

टी20

  • पहला टी20- 10 दिसंबर (डरबन), शाम 7.30 बजे IST
  • दूसरा टी20- 12 दिसंबर (केबेरा), शाम 7.30 बजे IST
  • तीसरा टी20- 14 दिसंबर (जोहानिसबर्ग), शाम 7.30 बजे IST

वनडे

विज्ञापन
  • पहला वनडे- 17 दिसंबर (जोहानिसबर्ग), दोपहर 1.30 बजे IST
  • दूसरा वनडे- 19 दिसंबर (केबेरा), शाम 4.30 बजे IST
  • तीसरा वनडे- 21 दिसंबर (पार्ल), शाम 4.30 बजे IST

टेस्ट

  • पहला टेस्ट- 26-30 दिसंबर (सेंचूरियन), दोपहर 1.30 बजे IST
  • दूसरा टेस्ट- 3-7 जनवरी (केपटाउन), दोपहर 1.30 बजे IST

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ