IND vs SA 3rd ODI Highlights: रोहित-यशस्वी के बाद बल्ले से चमके कोहली, बुरी तरह से हारी दक्षिण अफ्रीका

India vs South Africa 3rd ODI Match Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज विशाखापट्टनम में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने आखिरकार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला और मुकाबला केएल राहुल की टीम ने 9 विकेट से जीत लिया.

IND vs SA 3rd ODI

IND vs SA 3rd ODI

IND vs SA 3rd ODI Highlights: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच वाइजैग के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने 20 मैचों के बाद टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने 47.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 270 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 39.5 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ सीरीज को भी 2-1 से जीत लिया है.

विज्ञापन

गेंद के साथ चमके प्रसिद्ध-कुलदीप 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. रयान रिकेल्टन अपना खाता भी नहीं खोल सके. विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 89 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े. कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी 48 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. जिसके कारण ही अफ्रीका की टीम सिर्फ 270 रनों पर ही सिमट गई. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली शानदार जीत 

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 73 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली. इस दौरान हिटमैन ने 7 चौके और 3 छक्के जड़े. वहीं युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी 121 गेंदों में नाबाद 116 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने 45 गेंदों में नाबाद 65 रनों की पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 40वें ओवर में ही 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया. दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज बुरी तरह से फेल हो गए. इसी के साथ भारत ने 2-1 से वनडे सीरीज भी जीत लिया है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs SA 3rd ODI LIVE: मैच के साथ सीरीज भी जीता भारत

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बाद विराट कोहली से भी रनों की बारिश कर दी. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 2-1 से वनडे सीरीज भी अपने नाम कर लिया.

IND vs SA 3rd ODI LIVE: लगातार तीसरी बार चला किंग कोहली का बल्ला

टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने लगातार तीसरी बार 50+ रन बनाकर तहलका मचा दिया है. कोहली इस मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. जहां पर वो लंबे-लंबे छक्के मार रहे हैं.

IND vs SA 3rd ODI LIVE: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा धमाकेदार शतक

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करके धमाकेदार शतक जड़ दिया है. अपनी चौथी पारी में ही जायसवाल ने कमाल कर दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया बड़ी जीत के करीब नजर आ रही है.

IND vs SA 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया ने पार किया 200 रनों का आंकड़ा

टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में बेहद आसानी के साथ 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. विराट कोहली भी लय में नजर आ रहे हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल अब अपने शतक के करीब नजर आ रहे हैं.

IND vs SA 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया को लगा पहला झटका

तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 75 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही अब मैदान पर विराट कोहली की एंट्री हुई है.

IND vs SA 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया ने पार किया 150 रनों का आंकड़ा

भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए ही 25वें ओवर में 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा दोनों ही अर्धशतक जड़कर मैदान पर टिके हुए हैं. दोनों ही अब आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं.

IND vs SA 3rd ODI LIVE: रोहित के बाद यशस्वी ने भी जड़ा पचासा

रोहित शर्मा के बाद अब उनके युवा साथी सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. ये वनडे फॉर्मेट में जायसवाल का पहला पचासा है. हालांकि वो अभी इस फॉर्मेट में अपना सिर्फ चौथा मुकाबला ही खेल रहे हैं.

IND vs SA 3rd ODI LIVE: रोहित शर्मा ने जड़ा एक और धमाकेदार पचासा

टीम इंडिया ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और अर्धशतक अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया बहुत ही मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

IND vs SA 3rd ODI LIVE: रोहित-यशस्वी ने दिखाया दम

टीम इंडिया ने 12 ओवर में 58 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पार्टनरशिप के कारण दक्षिण अफ्रीका की टीम बैकफुट पर नजर आ रही है.

IND vs SA 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया को मिला अच्छा स्टार्ट

भारतीय टीम को अच्छा स्टार्ट मिला है. 7 ओवर में टीम इंडिया ने 31 रन बना दिया है. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल दोनों ही संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

IND vs SA 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया की पारी शुरू

टीम इंडिया की पारी का आगाज हो चुका है. यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है. सामने 271 रनों का लक्ष्य है.

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: 270 रनों पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका की पारी 270 रनों पर ही सिमट गई है. एक समय 168 रनों पर 2 विकेट के बाद अफ्रीकी की टीम ने 102 रनों पर 8 विकेट गंवा दिए. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट अपने नाम किया.

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: कुलदीप के आगे नतमस्तक दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका की टीम कुलदीप यादव के नतमस्तक नजर आ रही है. कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम कर लिया है. अफ्रीका की टीम ने 258 रनों पर 9 विकेट गंवा दिए हैं. लुगी एनगिडी 10 गेंदों में 1 रन ही बना सके.

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: दक्षिण अफ्रीका ने गंवाया आठवां विकेट

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कॉर्बिन बॉश के रूप में 8वां विकेट गंवा दिया है. इसी के साथ कुलदीप यादव ने भी अपने 3 विकेट पूरे कर लिए हैं. 252 रनों पर 8 विकेट गंवाने के कारण अब अफ्रीका की टीम मुश्किल में नजर आ रही है.

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: कुलदीप ने झटका बैक टू बैक विकेट

कुलदीप यादव ने डेवाल्ड ब्रेविस के बाद मार्को यानसेन को भी 3 गेंदों के अंदर पवेलियन भेजकर दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल में डाल दिया है. अफ्रीका की टीम अब 300 रन बनाने के लिए भी जूझ रही है.

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शतकवीर क्विंटन डी कॉक के रूप में अपना 5वां विकेट गंवा दिया है. इसी के साथ प्रसिद्ध कृष्णा ने मुकाबले में तीसरा विकेट अपने नाम कर लिया है.

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: क्विंटन डी कॉक ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शानदार प्रदर्शन करके धमाकेदार शतक जड़ा है. जिसके कारण ही अब दक्षिण अफ्रीका के पास कमबैक करने का मौका है.

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट

प्रसिद्ध कृष्णा ने 29वें ओवर में मैथ्यू ब्रीट्ज़के को LBW आउट किया और पवेलियन का रास्ता दिखाया. 24 रन बनाकर मैथ्यू आउट हो गए. उन्होंने इसी ओवर में एडेन मार्करम को भी 1 रन पर आउट कर दिया।

साउथ अफ्रीका का स्कोर: 170/4 (29 ओवर)

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: छक्के के साथ साउथ अफ्रीका ने पार किया 150 का आंकड़ा

टेम्बा बावुमा के आउट होने के बाद मैथ्यू ब्रीट्ज़के बल्लेबाजी करने आए और वो बड़े-बड़े शॉट्स खेल रहे हैं.

साउथ अफ्रीका का स्कोर: 157/2 (25.4 ओवर)

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया ने झटका दूसरा विकेट

रवींद्र जडेजा ने टेम्बा बावुमा का विकेट झटका और क्विंटन डी कॉक के साथ उनकी शतकीय साझेदारी का अंत किया.

साउथ अफ्रीका का स्कोर: 116/1 (21.4 ओवर)

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: साउथ अफ्रीका ने पकड़ी रफ्तार

साउथ अफ्रीका ने भले ही पहला विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बावुमा मिलकर कमाल कर रहे हैं. टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार हो गया है और अब वो तेज गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं.

साउथ अफ्रीका का स्कोर: 105/1 (20 ओवर)

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: क्विंटन डी कॉक ने जड़ा अर्धशतक

क्विंटन डी कॉक का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा है, अब उन्होंने टीम इंडिया के गेंदबाजों को फिर बेबस कर दिया है. उन्होंने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

साउथ अफ्रीका का स्कोर: 78/1 (15 ओवर)

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: साउथ अफ्रीका का काउंटर अटैक

क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बावुमा अब काउंटर अटैक कर रहे हैं. वो चौके-छक्के जड़ रहे हैं. उनके बीच 55 रन की साझेदारी हो चुकी है.

साउथ अफ्रीका का स्कोर: 54/1 (10.3 ओवर)

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: 8 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 25 रन

साउथ अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बावुमा के बीच काफी अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है. डी कॉक 13 और बावुमा 10 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

साउथ अफ्रीका का स्कोर: 25/1 (8 ओवर)

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: 4 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 13 रन

साउथ अफ्रीका ने पहले ओवर में भले ही विकेट गंवाया लेकिन अब दो धीरे-धीरे वापस कर रहे हैं. क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बावुमा क्रीज पर हैं.

साउथ अफ्रीका का स्कोर: 13/1 (4 ओवर)

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: पहले ओवर में अर्शदीप ने दिलाई टीम इंडिया को सफलता

अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी का जादू पहले ही ओवर में दिखा. रयान रिकेल्टन डिफेंस करने गए लेकिन ऐज लगा और राहुल ने कैच पकड़ लिया. शून्य पर उनकी पारी खत्म हो गई.

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीकी टीम बल्लेबाजी करने उतर गई है. एक बार ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव हुआ है. रयान रिकेल्टन और क्विंटन डी कॉक ओपनिंग करने आए हैं.

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस

टीम इंडिया ने टॉस जीता और उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला किया. केएल राहुल ने 20 लगातार टॉस हारने का सिलसिला आखिर खत्म कर दिया. राहुल ने बताया कि वो लक्ष्य का पीछा करना चाहते हैं.

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: साउथ अफ्रीका को तगड़ा झटका

मैच से कुछ समय पहले ही खबर सामने आई है कि साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बाहर हो चुके हैं. वो अब तीसरा वनडे खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

पूरी जानकारी के लिए पढ़िए: IND vs SA: भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले साउथ अफ्रीका की बढ़ी टेंशन, 2 बड़े मैच विनर चोट के कारण हुए बाहर

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया का बैड लक रहेगा जारी?

टीम इंडिया ने पिछले 20 वनडे मैचों में टॉस नहीं जीता है, जो एकदम हैरान करने वाली बात है. केएल राहुल अगर वाइजैग वनडे में टॉस हार गए, तो ऐसा होने की संभावना 2,097,152 में एक बार होगी.

पूरी जानकारी के लिए पढ़िए: IND vs SA: वाइजैग में 20 लाख में एक बार होने वाली घटना से बचना चाहेगी टीम इंडिया, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया करेगी कोई बदलाव?

दूसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और कई लोगों का मानना है कि उन्हें शायद बाहर कर दिया जाएगा. हालांकि, टीम इंडिया के पास कोई दूसरा प्रॉपर तेज गेंदबाज नहीं है. ऐसे में प्रसिद्ध आखिरी वनडे भी खेल सकते हैं. टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के साथ उतर सकती है.

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: वाइजैग का कैसा है मौसम?

वाइजैग में मौसम एकदम साफ रहने वाला है. बारिश का चांस ना के बराबर है. ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे में पूरे 50-50 ओवर के खेल की उम्मीद की जा सकती है.

IND vs SA, 3rd ODI LIVE: पिच का कैसा है मिजाज?

वाइजैग के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है. यहां पर एवरेज स्कोर 270 रन है. शुरू में गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ