IND vs NZ: पांचवें टी-20 मैच में बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IND vs NZ 5th T20 Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की खेली जा रही सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा. सीरीज में 3-1 से आगे चल रही टीम इंडिया की निगाहें पांचवें मुकाबले पर हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पांचवें मैच में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

Cricket News - 2026-01-29T171019.173

IND vs NZ 5th T20 Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है. अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 मैच खेले गए हैं. 3 मुकाबले में भारत ने बाजी मारी है, जबकि 1 मैच न्यूजीलैंड ने जीता है. खेले गए 4 मैच में बारिश ने दखलअंदाजी नहीं की है. ऐसे में आइए जानते हैं पांचवें मैच में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम का मौसम?

एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश की दखलअंदाजी देखने को नहीं मिलेगी. दिन भर धूप खिली रहेगी और मौसम सुहावना रहने वाला है. तापमान 33 डिग्री रहेगा. बारिश होने के आसार 0 प्रतिशत हैं, जबकि हवा 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. नमी 54 फीसदी रहने वाली है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए शुरुआती तीन मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाया था, जबकि चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए मुकाबला जीता था. अब पांचवें मुकाबले पर दोनों टीमों की निगाहें हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, शिवम दुबे और अक्षर पटेल.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड का स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसेवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डैरिल मिचेल, एडम मिल्ने, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, विल यंग.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ