Team India Possible Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज काफी रोमांचक साबित हुई है. दोनों टीमों के बीच ऑकलैंड में चौथा T20I मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया 3-0 से आगे है और उन्होंने सीरीज पर कब्जा कर लिया है. अब भारत का लक्ष्य कीवी टीम को उनके घर पर 5-0 से हराना होगा. सीरीज जीत के बाद अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं. ईशान किशन की वापसी की खबरें भी सामने आ रही हैं.
चौथे T20I में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 30 अक्टूबर को ईडन पार्क में मैच होगा. ईशान किशन ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है और अब उनका कमबैक हो सकता है. वह टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज हैं और फिट होते ही उनकी प्लेइंग 11 में वापसी होगी. किशन जब दूसरे और तीसरे T20I से बाहर हुए, तो उनकी जगह भारत के बैकअप ओपनर वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला था. वैभव ने तीसरे T20I मैच में 45 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बावजूद अब उनकी जगह किशन टीम में वापस आ सकते हैं.
नीतीश कुमार रेड्डी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि, वह चोटिल होते रहते हैं और उनके वर्कलोड का ध्यान रखना जरुरी है. टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि नीतीश वनडे सीरीज के लिए तैयार रहें. इसी वजह से उन्हें चौथे T20I से आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह शिवम दुबे को खेलने का मौका मिल सकता है. अक्षर पटेल को एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह बेंच पर बैठे कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक को खेलने का मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? चौथे T20I से पहले बड़ा सवाल
अर्शदीप सिंह भी लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और वनडे सीरीज के लिए टीम मैनेजमेंट उन्हें भी फ्रेश रखना चाहेगा. इसी वजह से उन्हें एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह पर मयंक यादव को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सकता है.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (wk), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, मयंक यादव.
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. 30 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे मैच शुरू होगा. फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और सोनी लिव ऐप के जरिए मैच का आनंद उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
संबंधित खबरें
सिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
1 hr agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
2 hrs agoप्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
2 hrs agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
2 hrs agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
5 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
6 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
7 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines