हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो वनडे मुकाबले हो चुके हैं. दोनों मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की. टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. अब तीसरे वनडे की बारी है. आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा.

विज्ञापन
जानें भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे से जुड़ी डिटेल्स (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. पहले दो मुकाबले हो चुके हैं. दोनों में भारत ने जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. पहला मुकाबला भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीता. वहीं दूसरे मैच में 4 रनों से जीत मिली. दोनों मैचों में बारिश ने खलल डाला. टीम इंडिया के गेंदबाजों और बल्लेबाजों का अभी तक बढ़िया प्रदर्शन देखने को मिला है. खैर अब बारी तीसरे वनडे की है. भारत तीसरे वनडे को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा. चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में बदलाव भी हो जाएगा. शुभमन गिल की जगह पर श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. आइए भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब होगा?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच अभी तक हुए दोनों मुकाबले ठीक रहे हैं. दूसरे मैच में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. बल्लेबाज बिल्कुल भी रन नहीं बना पाए. भारत को भी बड़ी मुश्किल से जीत मिली. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे. पहले मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली थी. खैर अब तीसरा वनडे देखने के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच मुकाबला गुरुवार, 10 नवंबर को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने BCCI से की बड़ी मांग

विज्ञापन

तीसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला गया था. दूसरा मैच वेलिंगटन में हुआ था. दोनों पिचों पर अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बन पाया है. दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच सेडन पार्क, हैमिल्टन में होगा. वैसे रिकॉर्ड देखा जाए तो हैमिल्टन में खूब रन बनते हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुछ हफ्ते पहले वहां पर टी20 मुकाबला हुआ था. दोनों टीमों ने अच्छा स्कोर बनाया था.

कब शुरू होगा मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक हुए दोनों वनडे मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू हुए थे. तीसरा वनडे भी 7:30 बजे से ही स्टार्ट होगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए ग्राउंड पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड के लोकल टाइमजोन को देखा जाए तो मुकाबला दिन में 3:00 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन

किस चैनल पर लाइव आएगा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. वहां पर इंग्लिश, हिंदी और अन्य भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा मैच को डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा. दर्शक फ्री में वहां इस मुकाबले को देख सकते हैं. इसके लिए फैंस को कोई फीस नहीं देनी होगी.

ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola