India vs New Zealand 1st T20I Highlights: अभिषेक-रिंकू के बाद चमके गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से रौंदा

India vs New Zealand 1st T20I Highlights: टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया. भारतीय टीम से मिले 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी. टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 78 रनों की तेज तर्रार पारी खेली.

IND vs NZ 1st T20I

IND vs NZ 1st T20I

IND vs NZ 1st T20I Highlights: टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया. भारतीय टीम से मिले 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी. टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 78 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए.

विज्ञापन

इससे पहले भारत की ओर से अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने 35 गेंदों में 84 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से महफिल लूटी और 20 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोके. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs NZ 1st T20I LIVE: टीम इंडिया ने 48 रनों से मारा मैदान

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 मुकाबले में 48 रनों से हरा दिया है. बल्लेबाजों के बाद टीम के गेंदबाजों का भी प्रदर्शन कमाल का रहा. न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: शिवम दुबे कर रहे गेंद से कमाल

शिवम दुबे ने लगातार दो गेंदों में 2 बड़े विकेट चटका दिए हैं. डेरिल मिचेल के बाद अब उन्होंने क्रिस्टियन क्लार्क को भी पवेलियन की राह दिखा दी है.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: अक्षर हुए चोटिल

अक्षर पटेल बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं. बॉल को पकड़ने के प्रयास में अक्षर अपनी उंगली चोटिल करवा बैठे हैं और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: न्यूजीलैंड को लगा एक और झटका

24 गेंदों में 39 रन बनाकर मार्क चैपमेन पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. न्यूजीलैंड की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है. यह दो बड़े विकेट टीम इंडिया के हाथ एकदम सही समय पर लगे हैं.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: ग्लेन फिलिप्स चले पवेलियन

40 गेंदों में 78 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. न्यूजीलैंड ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. टीम इंडिया के हाथ यह बड़ा विकेट एकदम सही समय पर लगा है.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: 11 ओवर बाद न्यूजीलैंड 91/3

11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड के स्कोर बोर्ड पर 91 रन लग चुके हैं. ग्लेन फिलिप्स ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं, मार्क चैपमेन 21 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: रोबिन्सन चले पवेलियन

रोबिन्सन 21 रन बनाकर चलते बने हैं. न्यूजीलैंड ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है. वरुण ने आते के साथ टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिला दी है.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: 6 ओवर बाद न्यूजीलैंड 50/2

6 ओवर के पावरप्ले के बाद न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 50 रन लगा दिए हैं. ग्लेन फिलिप्स 28 और रोबिन्सन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs NZ 1st T20I LIVE:

टिम रॉबिन्सन और ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी कर रहे हैं. रॉबिन्सन 7 गेंदों में 13, जबकि फिलिप्स 6 गेंदों में 12 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. दोनों बल्लेबाजों से न्यूजीलैंड को खासा उम्मीदें रहने वाली हैं. 3.3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 28/2 है.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

न्यूजीलैंड ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. रचिन रविंद्र महज एक रन बनाकर आउट हो गए हैं. हार्दिक पांड्या ने दिलाई है टीम इंडिया को दूसरी सफलता.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: कॉनवे चले पवेलियन

डेवोन कॉनवे को अर्शदीप सिंह ने पारी की दूसरी ही गेंद पर पवेलियन की राह दिखा दी है. कॉनवे बिना खाता खोले चलते बने हैं.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: न्यूजीलैंड को मिला 238 रनों का लक्ष्य

आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 21 रन कूट डाले हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 238 रन लगाए हैं. रिंकू 20 गेंदों में 44 रन बनाकर नाबाद रहे.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: अक्षर चले पवेलियन

अक्षर पटेल महज 5 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: हार्दिक लौटे पवेलियन

16 गेंदों में हार्दिक पांड्या 25 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया को छठा झटका लग चुका है. अक्षर पटेल अब मैदान पर उतर चुके हैं.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: दुबे चले पवेलियन

शिवम दुबे महज 9 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. दुबे जेमिसन की गेंद को समझ नहीं सके और बॉल उनके बल्ले का भारी किनारा लेकर सीधा बॉलर के हाथों में समां गई.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: अभिषेक चले पवेलियन

35 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन चल पड़े हैं. अभिषेक की विस्फोटक बैटिंग के दम पर भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: कप्तान सूर्या आउट

22 गेंदों में 32 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. सूर्या आज अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे और बड़ी पारी खेलने के फुल मूड में थे.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: 10 ओवर बाद टीम इंडिया 117/2

10 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 117 रन लग चुके हैं. अभिषेक रोके नहीं रुक रहे हैं और वह 28 गेंदों में ही 60 रन ठोक चुके हैं. सूर्यकुमार भी बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं और वह 31 पर पहुंच चुके हैं.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: अभिषेक का अर्धशतक पूरा

महज 22 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. क्या कमाल की पारी रही है इस युवा बल्लेबाज की. चौके से ज्यादा छक्कों में डील करते नजर आए हैं अभिषेक.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: अभिषेक मचा रहे बल्ले से तबाही

अभिषेक शर्मा एक छोर से छक्कों में डील कर रहे हैं. 5 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 54 रन लग चुके हैं. अभिषेक शर्मा 24 पर पहुंच गए हैं और उनका साथ कप्तान सूर्यकुमार 9 रन बनाकर दे रहे हैं.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: ईशान कमबैक मैच में फ्लॉप

ईशान किशन कमबैक मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. 5 गेंदों में ईशान महज 8 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया ने अपना दूसरा विकेट 27 के स्कोर पर गंवा दिया है.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: संजू सैमसन आउट

संजू सैमसन 7 गेंदों में 10 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है. संजू अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे. हालांकि, वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में गेंद सीधा फील्डर के हाथों में मार बैठे.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: टीम इंडिया की पारी शुरू

टीम इंडिया की पारी का आगाज हो चुका है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमेन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: अय्यर-कुलदीप प्लेइंग 11 से बाहर

श्रेयस अय्यर और कुलदीप यादव आज का मैच नहीं खेल रहे हैं. रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में जगह दी गई है. स्पिनर के तौर पर वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल पर भरोसा दिखाया गया है.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: थोड़ी देर में टॉस

बस अब से थोड़ी देर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच का टॉस होगा. नागपुर में पहले बैटिंग करने वाली टीम का रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है. यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करना चाहेगी.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: टीम इंडिया जारी रखना चाहेगी धांसू फॉर्म

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पिछले एक साल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड टी-20 क्रिकेट में कमाल का रहा है. भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: नंबर तीन पर खेलेंगे ईशान

ईशान किशन पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे और यह बात खुद कप्तान सूर्यकुमार ने कंफर्म कर दी है. ईशान नंबर तीन की पोजीशन पर खेलते हुए दिखाई देंगे.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: कैसा खेलती है नागपुर की पिच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. नागपुर के इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. पिच पर काफी अच्छा उछाल देखने को मिलता है, जिसके चलते इस ग्राउंड पर खूब चौके-छक्कों की बारिश होती है.

IND vs NZ 1st T20I LIVE: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी-20

वनडे सीरीज में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड से पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भिड़ेगी. दोनों ही टीमों के पास स्टार प्लेयर्स की भरमार हैं ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ