India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ऐतिहासिक पारी खेली है। जायसवाल ने इस मैच में 290 गेंदों में 209 रनों की पारी खेली है। जायसवाल पहले ही दिन से इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों को मुंहतोड़ जवाब देते रहे और आखिरकार अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। इस पारी के साथ ही जायसवाल ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। वह विशाखापट्टनम टेस्ट में दोहरा शतक जड़कर यह कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल की ऐतिहासिक पारी, विशाखापट्टनम टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक
रोहित और विराट की लिस्ट में शामिल हुआ बल्लेबाज
बता दें कि आज से पहले डब्ल्यूटीसी में भारत के सिर्फ 3 भारतीय बल्लेबाजों ने दोहरा शतक जड़ा था। भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और स्टार खिलाड़ी मयंक अग्रवाल ही आज से पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दोहरा शतक जड़ सके थे। अब यशस्वी भी इस सूची में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर यह साफ कर दिया है कि वह भारतीय टीम के भविष्य तो हैं ही, इसके साथ ही साथ वह भारतीय टीम के वर्तमान भी हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने खोला राज! सभी हो गए फ्लॉप, लेकिन वह कैसे खेल गए बड़ी पारी
बॉउंड्री से हासिल किया माइलस्टोन
गौर करने वाली बात है कि यशस्वी जायसवाल दोहरा शतक के करीब पहुंचने के बाद भी थोड़ा भी नहीं घबरा रहे थे। आमतौर पर देखा जाता है कि अगर कोई बल्लेबाज अपने माइलस्टोन के पास पहुंचता है तो वह धीरे खेलने लगता है, या फिर सिंगल डबल लेकर माइलस्टोन पूरा करता है। दूसरी ओर यशस्वी की सोच बाकी बल्लेबाजों से बिलकुल अलग है। जायसवाल ने चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया था, फिर उन्होंने छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद बल्लेबाज ने चौका जड़कर अपना 150 पूरा किया और फिर दोहरा शतक भी लगातार एक छक्का और एक चौका जड़कर पूरा किया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितना निडर होकर खेल रहे थे।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines