IND vs ENG Rohit Sharma Flop Again In Visakhapatnam Test Kevin pietersen said rohit lazy

IND vs ENG: एक बार फिर फ्लॉप हुए रोहित, तो अंग्रेज दिग्गज ने कर दी आलोचना

India vs England : विशाखापट्टन में रोहित शर्मा के साधाराण शॉट खेलकर आउट होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने रोहित शर्मा के खराब शॉट सेलेक्शन की आलोचना करते नजर आए।

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। जहां कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन इस बार भी कप्तान रोहित शर्मा बल्ले से फ्लॉप साबित हुए। रोहित शर्मा पहली पारी में सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित को करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे शोएब बशीर ने लेग स्लिप पर खड़े ओली पोप के हाथो कैच आउट करवाया। रोहित के गैरजिम्मेदार शॉट खेलकर आउट होने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कड़ी आलोचना की। चलिए आपको बताते हैं कि रोहित के आउट होने पर पीटरसन ने क्या बयान दिया।

विज्ञापन

रोहित को समझना होगा विकेट का महत्व

कप्तान रोहित शर्मा जब दूसरी मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करने आए तो वह काफी अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने आउट होने से पहले 41 गेंदों का सामना किया और काफी धैर्य से बल्लेबाजी की, लेकिन शोएब बशीर की एक साधारण गेंद पर वह आउट हो गए। रोहित के आउट होने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा ”रोहित पहली पारी में काफी सोच समझ कर बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन शोएब बशीर के खिलाफ रोहित ने जो शॉट खेला वह काफी ‘आलसी भरा शॉट’ था।”

विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित बने बशीर का पहला टेस्ट शिकार

इससे पहले शोएब बशीर वीजा विवाद के कारण भारत नहीं आ पाए थे। लेकिन जब वह भारत आए तो उन्हें दूसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपना पहला विकेट ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का चटका दिया। बता दें कि यंग ऑफ स्पिनर शोएब बशीर ने जैसे ही रोहित को अपना पहला टेस्ट शिकार बनाया तो वह काफी जोश में दिखे। जैसे की वह बता रहे हो कि रोहित के रुप में पहला टेस्ट विकेट उनके लिए कितना महत्व रखता है।

विज्ञापन

गिल भी रहे फ्लॉप

रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल भी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। अच्छी लय में दिखाई दे रहे गिल को अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपना शिकार बनाया। गिल ने इस मैच में 46 गेंदों पर सिर्फ 34 रन ही बना सके। पिछली कुछ पारियों से शुभमन गिल का खराब फॉर्म लगातार जारी है। जब से गिल को ओपनिंग से नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतारा है तब से वह लगातार रन बनाने के लिए संर्घष कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ