Team India Probable Playing 11 vs England: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भारतीय टीम के स्क्वाड से अपना नाम वापस ले लिया है। कोहली की जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल कर लिया गया है। हालांकि पाटीदार को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या फिर वह ड्रेसिंग रूम का सोभा बढ़ाएंगे यह देखने वाली बात होगी। चलिए आपको बताते हैं पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: हैदराबाद में खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच, कब और कहां Free में देख सकते हैं Live
अश्विन और जडेजा का खेलना तय
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट टीम का पहला मुकाबला 25 जनवरी से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस मैदान पर भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा का अनोखा रिकॉर्ड है। अश्विन ने इस मैदान पर सबसे अधिक टेस्ट विकेट लिए हैं। खिलाड़ी ने यहां खेले कुल 4 मुकाबले में 27 विकेट अपने नाम किए हैं। दूसरे स्थान पर रहे रवींद्र जडेजा ने भी यहां खेले कुल 3 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में इन दोनों को पहले टेस्ट में जरूर शामिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- T20 टीम में लौटे 2 दिग्गज खिलाड़ी, क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान
क्या पाटीदार को मिलेगा मौका?
विराट कोहली इस मैच में भारतीय टीम के हिस्सा नहीं होंगे, उनकी जगह पाटीदार को टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में पाटीदार को भी टीम में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी ओर केएल राहुल भारतीय टीम के लिए कीपिंग नहीं करेंगे। बीते दिन भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि केएल राहुल सिर्फ बतौर बल्लेबाज खेलेंगे, ऐसे में भारतीय टीम को एक विकेटकीपर बल्लेबाज की भी जरूरत पड़ने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि केएस भरत को टीम में शामिल कर उनसे कीपिंग कराई जा सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सीरीज से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, फ्रस्ट्रेट होकर बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
कौन कर सकता है ओपनिंग
उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि भारत 3 स्पिनर के साथ खेलने उतरेगी, ऐसे में अक्षर पटेल का भी खेलना तय माना जा रहा है। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह से बेहतर विकल्प कोई हो नहीं सकता है। एक अन्य तेज गेंदबाज के रूप में मुकेश कुमार को शामिल किया जा सकता है। बल्लेबाजी की बात करें, तो यशस्वी जायसवाल लंबे समय से रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर रहे हैं, ऐसे में एक बार फिर से उन्हें ही टीम में शामिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: BCCI ने कोहली के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, फिर नजरअंदाज हुए पुजारा, जानें किसे मिली टीम में जगह
कैसी दिखेगी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
42 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines