India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। यह सीरीज अभी तक बराबरी पर खड़ी है। भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों ने एक-एक मुकाबले अपने नाम किए हैं। भारत को हैदराबाद टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी की और विशाखापट्टनम टेस्ट में इंग्लैंड को 106 रनों से हरा दिया। अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम को अगले 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान करना है। इसको लेकर 5 बड़ी जानकारी सामने आई है। अगले मैच में भारत के 3 बड़े खिलाड़ी वापसी करने वाले हैं। वहीं, 2 खिलाड़ियों का टीम से पत्ता कट गया है।
ये भी पढ़ें;- IND vs ENG: टीम में जगह नहीं मिलने से तंग आ गए ईशान किशन! आखिरकार उठाया बड़ा कदम
रोहित के लिए सिरदर्द बनी प्लेइंग इलेवन
राजकोट टेस्ट से पहले भारतीय टीम पर एक से बढ़कर एक सस्पेंस है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अगला मैच खेलेंगे या फिर नहीं ये सबसे बड़ा सस्पेंस है। इसके अलावा क्या केएल राहुल चोट से उबर चुके हैं और अगले मैच में वापसी करने के लिए तैयार हैं। रवींद्र जडेजा पर भी लगातार सस्पेंस बना हुआ है कि वह अगला टेस्ट मैच खेलेंगे या फिर नहीं। इस बीच खबर यह भी आ रही थी कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट मैच से बाहर किया जा सकता है। तीसरे टेस्ट से पहले टीम सेलेक्टर और भारत के कप्तान रोहित शर्मा इसी सोच में पड़े हैं कि अगले टेस्ट में किसे खिलाएं और किसे नहीं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: MS Dhoni ने शुरू की प्रैक्टिस, क्या ‘माही’ का होगा ये आखिरी सीजन?
क्या किंग कोहली की होगी वापसी
इस कड़ी में बीसीसीआई सूत्र ने इन सभी सवालों पर बड़ा अपडेट दिया है। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि अगले मैच में 2 खिलाड़ियों की वापसी होने वाली है, जो कि दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे। इसके अलावा 3 स्टार खिलाड़ी तीसरा टेस्ट मैच खेलते नहीं दिखेंगे। बता दें कि विराट कोहली पर अपडेट आ रहा है कि वह अगले 2 मैचों से भी बाहर रह सकते हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि किंग तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह 5वें टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं, उससे पहले टीम में दिग्गज की वापसी मुश्किल है।
ये भी पढ़ें:- Mohammed Shami ने संन्यास पर दिया बड़ा बयान, क्या क्रिकेट छोड़ने वाले हैं गेंदबाज?
जसप्रीत बुमराह को नहीं मिलेगा आराम
वहीं, भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा अभी भी चोट से नहीं उबर पाए हैं, ऐसे में खिलाड़ी अगले मैच से भी बाहर रहने वाले हैं। जडेजा को पहले टेस्ट मैच में एक रन लेने के दौरान चोट लगी थी। इसके अलावा भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल अगले मैच में वापसी करने वाले हैं। राहुल को उंगली में चोट लगी थी, इस कारण से वह दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह अगले टेस्ट मैच में वापसी करने वाले हैं। जसप्रीत बुमराह को लेकर खबर आ रही थी कि उन्हें तीसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है, लेकिन बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि बुमराह अगला टेस्ट मैच भी खेलते दिखेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: तीसरे टेस्ट मैच को लेकर जल्द होगा टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा ने चोट पर दिया अपडेट
मुकेश कुमार होंगे टीम से बाहर
दूसरे टेस्ट में भारत के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद सिराज को आराम देकर तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन मुकेश अपने प्रदर्शन से टीम को प्रभावित नहीं कर सके थे, ऐसे में तीसरे टेस्ट से मुकेश कुमार को बाहर कर दिया जाएगा और उनकी जगह एक बार फिर से मोहम्मद सिराज को ही टीम में शामिल किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
28 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines