Shoaib Bashir Took Revenge: इंग्लैंड ने भारतीय टीम को पहला झटका दे दिया है। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज और डेब्यू कर रहे खिलाड़ी शोएब बशीर ने बड़ी मछली फंसा ली है। उन्होंने भारत के कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर दिया है। रोहित शर्मा सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बशीर को पहले टेस्ट मैच से पहले भारत का वीजा नहीं मिल सका था। यह मामला काफी विवादों में भी रहा था। सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी थी कि शोएब बशीर पाकिस्तानी मूल का रहने वाला है, इसी कारण से उन्हें भारत का वीजा नहीं दिया जा रहा है। अब दूसरे टेस्ट में वापसी करने के साथ ही शोएब ने रोहित शर्मा से बदला ले लिया है। शोएब ने रोहित को सस्ते में आउट कर दिया है। शोएब बशीर के लिए यह विकेट इसलिए भी खास है, क्योंकि खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट लिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सरफराज खान को नहीं मिला डेब्यू का मौका, फैंस हुए नाराज; सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन
रोहित का बल्ला खामोश
शोएब बशीर ने भारत की रीड की हड्डी कहे जाने वाले खिलाड़ी भारत के कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर दिया है। शोएब ने रोहित का विकेट लेकर भारत को बड़ा झटका दे दिया है। रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भारतीय पारी को धीमी गति से बढ़ा रहे थे, लेकिन इस कड़ी में शोएब ने रोहित को सिर्फ 14 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। रोहित शर्मा लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी रोहित के बल्ले से एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं निकली थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: प्लेइंग इलेवन की रेस में आगे कैसे निकल गए रजत पाटीदार, सरफराज खान से कहां हुई चूक?
फिर फ्लॉप हुए रोहित शर्मा
इंग्लैंड के खिलाफ भी रोहित शर्मा 3 पारियां खेल चुके हैं, लेकिन एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में रोहित के बल्ले से 24 रन निकले थे, इसके बाद इस मैच की दूसरी पारी में भी वह सिर्फ 39 रन ही बना पाए थे। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से बड़ी पारी निकलेगी, लेकिन विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में भी रोहित का बल्ला खामोश रहा और इस पारी में भी सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
संबंधित खबरें
नमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
6 mins agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
20 mins agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
53 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
58 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 hr agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines