India vs England: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की पीठ में चोट लगी है। अय्यर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे, इस दौरान खिलाड़ी की पीठ में चोट आई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अय्यर को पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारत के लिए बड़ा झटका होगा। भारत के कई स्टार खिलाड़ी पहले ही चोट के कारण या फिर निजी कारणों की वजह से टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में अब अगर अय्यर को भी टीम से बाहर होना पड़ेगा, तो भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी कि प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को खिलाया जाए। इस कड़ी में अय्यर को चोट लगने की खबर सुनकर फैंस भी हैरान हैं। फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Prithvi Shaw Century: पृथ्वी शॉ ने ठोका शानदार शतक, क्या इंग्लैंड के खिलाफ मिलेगी जगह?
खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं अय्यर
अय्यर के चोटिल होने की बात क्रिकेट फैंस को झूठी लग रही है। फैंस इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि भारतीय टीम को किसी भी तरह अय्यर को टीम से बाहर निकालने का रास्ता चाहिए था, इसी कारण से बल्लेबाज को चोटिल बताया जा रहा है। फैंस ने अय्यर के चोटिल होने पर मजे लेते हुए कहा कि भारतीय टीम से किसी भी खिलाड़ी को ड्रॉप नहीं किया जाता है। खिलाड़ी को चोटिल बनाकर टीम से बाहर किया जाता है। अय्यर भी चोटिल नहीं हैं। वह खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं इसी कारण से उन्हें टीम से बाहर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: श्रेयस अय्यर की चोट के बाद सरफराज खान के लिए खुल सकता है Playing 11 का दरवाजा
कैसा है अय्यर का प्रदर्शन
बता दें कि श्रेयस अय्यर का बल्ला सचमुच खामोश चल रहा है। अय्यर ने पिछले 13 टेस्ट इनिंग में एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेली है। अय्यर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर खेलने का मौका मिला था, लेकिन इन 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी अय्यर का बल्ला नहीं चला। इसके बाद अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया, लेकिन शुरुआती 2 मुकाबले में अभी तक अय्यर का बल्ला खामोश ही है। ऐसे में विशाखापट्टनम टेस्ट के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अय्यर को बाकी बचे टेस्ट मैचों से बाहर किया जा सकता है। इस बीच अय्यर के चोटिल होने की खबर आ गई, इसी कारण से फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि अय्यर चोटिल नहीं हैं, बल्कि उन्हें टीम से बाहर करने की तरकीब अपनाई जा रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: BCCI ने बताया स्क्वाड जारी करने में क्यों हो रही देरी, विराट कोहली नहीं हैं कारण
2 साल से खामोश अय्यर का बल्ला
अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट में आखिरी अर्धशतक साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ ही जड़ा था। इस तरह पिछले 2 सालों से अय्यर का बल्ला खामोश है। ऐसे में अय्यर को टीम से बाहर करने का कारण चोट है या फिर खराब प्रदर्शन यह गौर करने वाली बात होगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज अभी तक बराबरी पर चल रही है। इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मुकाबला अपनी झोली में डाल लिया था, इसके बाद दूसरा मैच भारत के नाम रहा था। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
26 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
12 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
13 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines