IND vs ENG: श्रेयस अय्यर की चोट के बाद सरफराज खान के लिए खुल सकता है Playing 11 का दरवाजा

India vs England 3rd Test: टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मैचों से श्रेयस अय्यर बाहर हो सकते हैं। सरफराज खान को मिल सकता हैं मौका।

India vs England 3rd Test shreyas iyer ruled out test series sarfaraz khan in playing 11

श्रेयस अय्यर के बाहर होने से सरफराज को मिल सकता है मौका Image Credit: Social Media

India vs England 3rd Test: भारतीय टीम को तीसरे टेस्ट मैच से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। श्रेयस अय्यर को कमर की चोट और पीठ में अकड़न की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते अय्यर को बल्लेबाजी करने भी काफी परेशानी हो रही है। जिसके बाद अब श्रेयस अय्यर पर सीरीज के बाकी बचे मैचों से भी बाहर होने खतरा मंडरा रहा है। अगर श्रेयस अय्यर सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो जाते हैं तो फिर प्लेइंग इलेवन में सरफराज खान को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर बाहर! सरफराज को मिल सकता है मौका

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर को अब नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब प्रक्रिया से गुजरना होगा। श्रेयस अय्यर अभी तक इस सीरीज में ज्यादा खास कमाल नहीं कर पाए थे लेकिन मीडिल ऑर्डर में उनके होने से थोड़ी मजबूती थी। ऐसे में अब हो सकता है सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए टीम की प्लेइंग इलेवन में सरफराज खान को शामिल किया जाए। बता दें, सरफराज खान को दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया था। हालांकि उनको विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी।

विज्ञापन

पहले टेस्ट मैच में रवीद्र जडेजा और केएल राहुल इंजर्ड हो गए थे। जिसके बाद दूसरे टेस्ट मैच से ये दोनों खिलाड़ी बाहर हो गए थे। अब उम्मीद जताई जा रही है कि केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की वापसी तीसरे टेस्ट मैच में हो सकती है। अगर केएल राहुल तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करते हैं तो एक बार फिर से सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है, हो सकता है सेलेक्टर्स केएल राहुल के साथ-साथ सरफराज खान को भी टीम में शामिल कर ले।

विज्ञापन

जल्द होगा टीम इंडिया का ऐलान

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के दो मैच हो चुके हैं। दोनों टीमों ने अभी तक 1-1 मैच जीता है। अब सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। जिसको लेकर जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक विराट कोहली की वापसी पर कोई अपडेट नहीं है फिलहाल सेलेक्टर्स भी विराट कोहली की उपलब्धता का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद ही टीम इंडिया ऐलान हो पाएगा। हालांकि ये कंफर्म है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव जरुर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ