India vs England: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है। जायसवाल ने राजकोट टेस्ट में एक और डबल सेंचुरी जड़ दिया है। जायसवाल ने सिर्फ 231 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। जायसवाल ने इस मैच में ना सिर्फ दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा है, बल्कि सबसे अधिक छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बना दिया है। जायसवाल टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे अधिक छक्का लगा दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल का आया तूफान, राजकोट में जड़ दिया लगातार दूसरा दोहरा शतक
जायसवाल ने तोड़ा वसीम अकरम का रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल ने इस पारी में सर्वाधिक 12 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत की ओर से एक टेस्ट पारी में सबसे अधिक छक्का लगाने का रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू और मयंक अग्रवाल के नाम था। सिद्धू और अग्रवाल ने टेस्ट मैच की एक पारी में अधिकतम 8-8 छक्के लगाए थे। बता दें कि टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम के नाम था। अकरम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 1996 में टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक 12 छक्के लगाए थे। अब अकरम इस पद के अकेले हकदार नहीं रहे हैं। जायसवाल ने भी मैच की एक पारी में 12 छक्के लगा दिया है। जायसवाल के बल्ले से इस दौरान हैट्रिक सिक्स भी निकला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन की वापसी, टीम इंडिया के साथ जुड़े; भारत के लिए खुशखबरी
रोहित की रिकॉर्ड की बराबरी
गौरतलब है कि यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाने के साथ-साथ कई बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। जायसवाल ने ना सिर्फ टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे अधिक छक्का लगाने का रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि वह एक टेस्ट सीरीज में भी सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जायसवाल ने इस मामले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने जायसवाल से पहले एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखा था। रोहित ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 22 छक्के लगाए थे। अब जायसवाल के नाम भी 3 मैचों में 22 छक्के हो चुके हैं। अभी इस सीरीज का दो मुकाबला और बाकी है। ऐसे में यह रिकॉर्ड कहां जाकर रुकती है यह देखने वाली बात होगी।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines