India vs England Mohammad Siraj out from 2nd Test Playing 11 know Reason
विज्ञापन

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज को आराम देना सिर्फ बहाना? इस कारण से खिलाड़ी का टीम से कटा पत्ता

Why Mohammed Siraj out from 2nd Test: मोहम्मद सिराज को विशाखापट्टनम टेस्ट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। क्या यह आराम है या खराब फॉर्म का संकेत।

Why Mohammed Siraj out from 2nd Test: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को विशाखापट्टनम टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कहा कि सिराज लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हैं इस कारण से उन्हें आराम दिया गया है। लेकिन सिराज के कुछ ऐसे आंकड़े निकलकर सामने आ रहे हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सिराज को आराम नहीं दिया गया है बल्कि टीम से खराब प्रदर्शन के कारण बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन

हैदराबाद टेस्ट में विकेट से अछूता रहा गेंदबाज

विशाखापट्टनम टेस्ट में मोहम्मद सिराज की जगह तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया गया है। मुकेश को भी लगातार टीम में मौके दिए जा रहे हैं। अब एक बार फिर से सिराज को बाहर कर मुकेश को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया है। सिराज का टीम से बाहर होना कई सवाल खड़े कर रहे हैं। बता दें कि मोहम्मद सिराज को हैदराबाद टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर भी सिराज एक विकेट भी नहीं ले सके थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं शायद सिराज को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन

मुकेश कुमार को टीम में मिली जगह

मोहम्मद सिराज से हैदराबाद टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 4 ओवर कराए गए थे, इस पारी में खिलाड़ी ने 4 ओवर में 28 रन लुटाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में खिलाड़ी से 7 ओवर गेंदबाजी कराई गई थी, इस दौरान खिलाड़ी ने 22 रन लुटाए, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले सके। पहले टेस्ट के बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि खिलाड़ी को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया जाएगा, क्योंकि वह एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। अब दूसरे टेस्ट मैच से खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है। अगर मुकेश कुमार इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और विकेट लेने में कामयाब रहते हैं, तो सिराज की इस सीरीज में वापसी मुश्किल हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ