India vs England Test Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से T20 सीरीज का आगाज होने वाला है। इस सीरीज में केएल राहुल और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को मौका नहीं देना बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि राहुल द्रविड़ ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को मौका क्यों नहीं दिया गया। भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज में टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। भारत टीम सेलेक्टर्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जो गलती की थी, उस गलती को इंग्लैंड के खिलाफ सुधार सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB के स्टार खिलाड़ी को लगा झटका, पहले हुआ Ban, अब पूरी लीग से हुआ बाहर
प्वाइंट्स टेबल में बनना है नंबर वन
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से काफी अहम होने वाली है। भारतीय टीम की पूरी कोशिश होगी कि इस सीरीज पर अपना कब्जा जमा कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर से नंबर वन पोजिशन पर विराजमान हो सके। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराकर नंबर वन के पोजिशन पर कब्जा कर रखा है। ऐसे में अगर भारत इंग्लैंड को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज हराने में कामयाब रहता है, तो भारत फिर से प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर आ जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Happy Birthday Rahul Dravid: जब राहुल पर आग बबूला हुए थे सचिन तेंदुलकर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में निकाली थी भड़ास
चेतेश्वर पुजारा ने जड़ी डबल सेंचुरी
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3 खिलाड़ियों की वापसी तय मानी जा रही है। इन खिलाड़ियों में पहला नाम है स्टार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा। स्टार बल्लेबाज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका नहीं दिया गया था। इस कड़ी में खिलाड़ी ने रणजी में डबल सेंचुरी जड़ दिया। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ पुजारा की वापसी तय मानी जा रही है। दूसरे खिलाड़ी हैं ईशान किशन। टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह इशारा दे दिया था कि इंग्लैंड के खिलाफ खिलाड़ी की वापसी हो सकती है। केएल राहुल पर से दबाव कम करने के लिए उन्हें आराम देने की जरूरत है। ऐसे में ईशान किशन से कीपिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा एक अन्य खिलाड़ी हैं श्रेयस अय्यर।
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: ‘ये धुआं है, आसमान थोड़ी है’… मैच से पहले ठिठुर रहे खिलाड़ी, BCCI ने शेयर किया Video
अय्यर की भी हो सकती है वापसी
लगातार टीम के साथ जुड़े रहने के साथ-साथ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी श्रेयस अय्यर को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं दिया गया था। इसको लेकर टीम सेलेक्टर्स पर कई सवाल भी उठाए गए थे, लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ अय्यर को टीम में वापस बुलाया जा सकता है। ये 3 खिलाड़ी हैं जिनकी इंग्लैंड के खिलाफ वापसी तय मानी जा रही है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
4 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
11 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines