India vs England 3rd Test: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को फैंस हमेशा मैदान में देखना चाहते हैं। वहीं विराट कोहली भी मैदान पर अपने बल्ले से लेकर रिएक्शन और अग्रेशन से फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। विराट कोहली के रिएक्शन फैंस को काफी ज्यादा पसंद भी आते हैं। जिस मैच में विराट कोहली न खेले उस मैच में फैंस उनको काफी ज्यादा मिस भी करते हैं और जिस मैच में विराट कोहली खेलते हैं उस मैच के विराट के कुछ खास मोमेंट्स की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर न वायरल हो ऐसा हो ही नहीं सकता।
दरअसल इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसके दो मैच खेले जा चुके हैं। इस सीरीज के पहले दो मैचों से विराट कोहली बाहर थे। जिसके बाद अब तीसरे मैच में उनकी वापसी का हर किसी को इंतजार हो रहा है। हालांकि ये तो तीसरे मैच के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान होगा तभी पता चल पाएगा कि विराट कोहली सीरीज के आगे के मैचों में खेल पाएंगे या नहीं।
सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं विराट के वीडियो
अक्सर देखा जाता है कि मैदान पर विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी और फिल्डिंग में काफी इंजॉय करते हैं। मैच में समय-समय पर विराट अपने रिएक्शन से दर्शकों का भी मनोरंजन करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन विराट कोहली की वीडियो ट्रेंड करती रहते हैं। विराट कोहली की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं।
कब होगी विराट कोहली की मैदान पर वापसी
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। जिसको लेकर अब टीम इंडिया का ऐलान होना है। जिसके बाद पता चल पाएगा कि विराट कोहली मैदान पर वापसी कर रहे हैं या नहीं। दरअसस व्यक्तिगत कारणों के चलते विराट कोहली ने इस टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर रहने का फैसला किया था। अब सीरीज के दो टेस्ट मैच हो चुके हैं। अब टीम इंडिया और फैंस को विराट की वापसी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
दूसरी तरफ विराट कोहली की वापसी को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट को सीरीज के तीसरे और चौथे टेस्ट मैच से भी बाहर रह सकते हैं। वहीं कुछ दिन पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और विराट कोहली के खास दोस्त एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा करते हुए बताया था कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘विराट ने नहीं दी खेलने की जानकारी…,’ कोहली की वापसी पर सबसे बड़ा अपडेट
ये भी पढ़ें:- Ishan Kishan के मामले में बड़ा खुलासा! क्या जितेश शर्मा के चयन से नाराज थे विकेटकीपर बल्लेबाज?
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या सच में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
24 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
27 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines