Ravindra Jadeja Injury Update: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पहले टेस्ट मैच में इंजरी के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। अब रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जो टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी बढ़ा सकता है। हैदराबाद टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा रन आउट हो गए थे। इस दौरान उनको थोड़ा मुश्किल में देखा गया था। जिसके बाद बीसीसीआई ने इन्फॉर्म किया था कि जडेजा की इंजरी थोड़ी गंभीर है ऐसे में वो दूसरे टेस्ट मैच में खेल नहीं पाएंगे। जिसके बाद रवींद्र जडेजा को नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब के लिए जाना पड़ा था। फिलहाल जडेजा एनसीए में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
क्या हो पाएगी जडेजा की वापसी?
हैदराबाद टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों से ही काफी शानदार प्रदर्शन किया था। पहली पारी में जडेजा ने अर्धशतक जड़ा था। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए जडेजा ने 3 विकेट भी अपने नाम किए थे। जिसके बाद दूसरी पारी में रन लेते हुए जडेजा को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव हो गया था। इस दौरान जडेजा को लंगडाते हुए भी देखा गया था। जडेजा के बाहर होने के बाद विशाखापट्टनम टेस्ट मैच के लिए कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया था।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक रवींद्र जडेजा की इंजरी को ठीक होने में 3 से 4 सप्ताह का समय लग सकता है। जिसके बाद अब रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बाद ही पूरी तरह से फिट हो पाएंगे। अभी टेस्ट सीरीज के 3 मैच बचे हैं ऐसे में रवींद्र जडेजा का इस सीरीज से बाहर होना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। रवींद्र जडेजा का मौजूदा फॉर्म भी काफी शानदार था। अब रवींद्र जडेजा आईपीएल 2024 तक ही पूरी तरह से फिट हो पाएंगे। जिसके बाद जडेजा को आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए देखा जा सकता है।
हैदराबाद टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा के साथ-साथ केएल राहुल भी चोटिल हो गए थे। जिसके बाद केएल राहुल को भी दूसरे टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा था। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। इससे पहले केएल राहुल की जगह दूसरे टेस्ट मैच में रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया था। इसके साथ ही रजत पाटीदार ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट इंटरनेशनल में अपना डेब्यू भी किया था।
सीरीज में भारत ने की 1-1 की बराबरी
हैदराबाद टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 106 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। दूसरे मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग काफी शानदार रही। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी। बुमराह ने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट हासिल किए थे। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अगर भारत भी बैजबॉल स्टाइल में खेले Test, तो कैसी होगी Playing 11, क्या Rohit-Virat होंगे बाहर?
ये भी पढ़ें:- बंदूक तान Mumbai Indians के खिलाड़ी से छीना मोबाइल-बैग, SA20 में दूसरी बार खिलाड़ियों की सुरक्षा में चूक
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
12 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
20 mins agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
30 mins agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
1 hr agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
2 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines