IND vs ENG: 3rd टेस्ट में विराट कोहली की होगी वापसी, इस खिलाड़ी का पत्ता कटना तय!

Who will out when Kohli Returns: विराट कोहली शुरुआती दो मुकाबले के लिए टीम से बाहर हो गए हैं, वह तीसरे मैच में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में जब कोहली लौटेंगे तो कौन खिलाड़ी बाहर होगा।

India vs England 3rd Test Match Virat kohli Return who will out

भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली।

Who will out when Kohli Returns: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से शुरू हो चुका है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी शुरुआती दो मैचों के लिए टीम के स्क्वाड में शामिल थे, लेकिन कोहली ने बाद में अपना नाम वापस ले लिया। कोहली निजी कारण से शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। अब कोहली तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करने वाले हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि जब तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली की वापसी होगी तो किस खिलाड़ी का टीम से पत्ता कटेगा। चलिए आपको इसका जवाब देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अय्यर और राहुल ने पक्की की जगह

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शुरुआती दो मुकाबले से कोहली बाहर रहेंगे और इन्हीं दोनों मुकाबले में अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पता चल जाएगा कि किस खिलाड़ी को तीसरे टेस्ट मैच से बाहर होना होगा। पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल की पारी खेली है। जायसवाल ने इस मैच में सिर्फ 74 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा केएल राहुल ने भी टीम को संभालते हुए शानदार 86 रनों की पारी खेली है। अब एक खिलाड़ी बचते हैं श्रेयस अय्यर। अय्यर ने भी इंग्लैंड के खिलाफ 63 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली है। ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों ने अभी तक के प्रदर्शन से तीसरे टेस्ट में भी अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

विज्ञापन

इस खिलाड़ी का पत्ता कटना तय

विज्ञापन

दूसरी ओर शुभमन गिल का बल्ला पहले टेस्ट की पहली पारी में खामोश दिखा है। गिल इस दौरान काफी संभलकर बल्लेबाजी करते दिख रहे थे, लेकिन फिर भी गिल अपनी पारी को अधिक लंबा नहीं कर सके और सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गिल इस दौरान काफी धीमी पारी भी खेलते दिख रहे थे, ताकि वह अपना विकेट बचा सके, लेकिन फिर भी गिल सिर्फ 23 रन के स्कोर पर आउट हो गए। गिल ने 23 रन 66 गेंद खेलकर बनाया है, इससे साफ लग रहा है कि कोहली की वापसी पर गिल का ही पत्ता टीम से कट सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ