India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव देखने को मिले हैं। दूसरे टेस्ट मैच के लिए मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और रजत पाटीदार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। पहले मैच में इंजरी होने के बाद रवींद्र जडेजा और केएल राहुल दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हैं। जिसके बाद टीम में सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को शामिल किया गया था। लेकिन इन तीनों खिलाड़ियों में से किसी को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। रजत पाटीदार पहले से ही टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुने गए थे अब उनको दूसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया गया है।
रजत पाटीदार को मिला डेब्यू का मौका
विशाखापट्टनम टेस्ट से पहले खबरें सामने आ रही थी कि दूसरे मैच में सरफराज खान और रजत पाटीदार में से किसी एक को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। अब तस्वीर साफ हो चुकी है और सरफराज खान को टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के द्वारा डेब्यू कैप मिल चुकी है।
इससे पहले साउथ अफ्रीका के दौरे पर रजत पाटीदार को टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है। रजत पाटीदार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट और आईपीएल में काफी शानदार प्रदर्शन किया है जिसके चलते उनको टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला है।
सरफराज को नहीं मिला डेब्यू का मौका
सरफराज खान को भी दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया हैं। जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि सरफराज खान अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। लेकिन अभी सरफराज खान के फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। सरफराज की जगह दूसरे टेस्ट में रजत पाटीदार को डेब्यू करने का मौका मिला है। अब उम्मीद है कि सीरीज के आने वाले मैचों में सरफराज खान को भी टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मोहम्मद शमी पर आया बड़ा अपडेट, क्या अगले 3 टेस्ट मैचों के लिए वापसी करेगा खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- Ishant Sharma की लंबे समय के बाद टीम में वापसी, Playing 11 में हुए शामिल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
16 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
25 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines