IND vs ENG Sarfaraz Khan May Wait For Debut Chance Team India Squad Test Series
विज्ञापन

IND vs ENG: सरफराज खान खेलेंगे पूरे 4 टेस्ट मैच! बल्लेबाज के लिए आ सकती है बड़ी खुशखबरी

India vs England 2nd Test: सरफराज खान के लिए अब बड़ी खुशखबरी आ सकती है। सरफराज खान एक नहीं बल्कि सीरीज के सभी मैचों में खेल सकते हैं।

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए सरफराज खान को भी टीम में शामिल किया गया है। अब फैंस को उम्मीद है कि सरफराज खान का दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ अब सरफराज खान के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। जी हां अभी तक सरफराज खान को महज दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक सरफराज को एक नहीं बल्कि इस पूरी सीरीज के सभी मैचों में खेलने का मौका मिल सकता है।

विराट कोहली हो सकते हैं सीरीज से बाहर

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर हैं। अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि विराट कोहली भारत में ही नहीं है और न उनके तीसरे टेस्ट मैच में खेलने को लेकर कोई ताजा अपडेट है। रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली इस पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

फिर भी अगर विराट कोहली पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो जाते है तो फिर सरफराज खान को बाकि के बचे टेस्ट मैचों के लिए भी टीम में शामिल किया जा सकता है। सरफराज खान भी नंबर 3-4 पर बल्लेबाजी करते हैं ऐसे में विराट की जगह सरफराज टीम इंडिया के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को टीम में शामिल किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ