India vs England 2nd Test: भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में हराकर इंग्लैंड टीम के हौंसले बुलंद है। अब दोनों टीम विशाखापट्टनम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए तैयारी कर रही है। भारतीय टीम के लिए दूसरे टेस्ट में काफी मुश्किलें हो सकती हैं क्योंकि इस मैच में टीम के साथ विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल नहीं होने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ टीम के कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी कुछ खास फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में टीम इंडिया के सामने दूसरे मैच को जीतने की कड़ी चुनौती होने वाली है। वहीं अब दूसरे टेस्ट मैच से इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है।
भारत कैसी भी पिच तैयार कर सकता है
इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत करते हुए बताया कि पता नहीं दूसरे टेस्ट मैच में विशाखापट्टनम की कैसी पिच होगी। वैसे भी भारत कैसी भी पिच तैयार करने में सक्षम है। मैने भारत में काफी क्रिकेट खेला है यहां सपाट पिच होती है जहां स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। भारत के पास क्षमता है कि वो कैसी पिच बनाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाखापट्टनम में भी स्पिन फ्रेंडली पिच देखने को मिल सकती है। ऐसे में दोनों टीम एक बार फिर से ज्यादा से ज्यादा स्पिन गेंदबाजों को खिला सकती है।
पहले मैच में स्पिन गेंदबाजों का दिखा दबदबा
हैदराबाद में स्पिन फ्रेंडली पिच देखने को मिली थी। दोनों टीमों की तरफ से स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला था। पहली पारी में भारतीय स्पिन जोड़ी आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की, तो दूसरी पारी में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहा।
इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज टॉम हार्टले ने हैदराबाद टेस्ट की दूसरी पारी में 7 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके चलते दूसरी पारी में टीम इंडिया महज 202 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। हार्टले के अलावा जो रूट ने भी शानदार गेंदबाजी की थी। अब दूसरे मैच को लेकर इंग्लैंड टीम प्लेइंग इलेवन में शोएब बशीर के रूप में एक और स्पिन गेंदबाज को शामिल कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- Mayank Agarwal Admitted ICU: मयंक अग्रवाल की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में करवाया गया भर्ती
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड की भारत को चेतावनी, ‘4 स्पिनर्स को खिलाने से नहीं डरेंगे हम’
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
28 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
46 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines