India vs England 2nd Test How Yashasvi Jaiswal Play Big Inning

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने खोला राज! सभी हो गए फ्लॉप, लेकिन वह कैसे खेल गए बड़ी पारी

India vs England: विशाखापट्टनम टेस्ट में एक और जहां सभी फ्लॉप हो गए, उस मैदान पर अकेले यशस्वी जम चुके हैं। खिलाड़ी ने खुद इस बात का कारण बताया है।

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल की पारी खेली है। जायसवाल पहले दिन का खेल खत्म होने तक 179 के निजी स्कोर पर नाबाद खेल रहे हैं। खास बात है कि एक ओर जहां भारत का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं जड़ सका है, उसी पारी में जायसवाल अकेले 179 के निजी स्कोर पर नाबाद खेल रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जायसवाल ऐसा क्या खास कर रहे हैं, जिसके कारण से वह लंबी बल्लेबाजी कर पाए हैं। जायसवाल ने खुद इस बात का जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जायसवाल ने बताया अपना खास प्लान

यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि मैं अपनी पारी को सेशन वाइज खेलना चाह रहा था। मैंने ये टारगेट नहीं रखा था कि मैं इतनी बड़ी पारी खेलूंगा, मैं तो सिर्फ हर सेशन में अच्छा खेलना चाहता था। जब इंग्लैंड के गेंदबाज गेंद डाल रहे थे, तो मैं उसके स्पैल को खेलने को देख रहा था। शुरुआत में जब मैं बल्लेबाजी करने के लिए आया, तो विकेट में स्पिन और अछाल थी, लेकिन बाद में मेरे लिए मैदान पर बल्लेबाजी करना आसान हो गया है। मैं इस पारी को डबल करना चाहता हूं।

विज्ञापन

तिहरा शतक जड़ना चाहते हैं जायसवाल

बल्लेबाज ने आगे कहा कि मैं बॉउंड्री लगाने के लिए खराब गेंद का इंतजार करता था। इससे साफ है कि बल्लेबाज पिच को अच्छी तरह पढ़ चुका था। विकेट पर स्पिन हो रही थी और उछाल भी थी। जायसवाल इसी चीज को भांपते हुए बल्लेबाजी कर रहे थे। वह इतनी लंबी पारी इसलिए खेल पाए हैं, क्योंकि वह अच्छी गेंद को सम्मान देते थे या फिर सिंगल लेते थे और जब भी उसे कोई खराब गेंद मिलती थी, बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने से नहीं चुकता था। इसी कारण से वह 179 रन नाबाद खेल रहे हैं। अब उन्होंने कहा है कि वह इस पारी को डबल करना चाहते हैं। इसका मतलब है कि वह अभी भी अपनी पारी से संतुष्ट नहीं हैं और इसे तिहरा शतक तक लेकर जाना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ