India vs England 1st Test, Shoaib Bashir Visa Controversy: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में 24 घंटे से भी कम का समय बाकी है। उससे पहले इंग्लैंड के युवा स्पिनर शोएब बशीर के वीजा को लेकर मामला बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें पाकिस्तानी मूल के इस इंग्लिश क्रिकेटर को यूएई से भारत आने की अनुमती नहीं मिली थी। उनके पास वीजा नहीं था। इसके बाद इंग्लिश मीडिया ने इस मामले को बेफिजूल का तूल दे दिया। इंग्लैंड के कुछ पत्रकारों ने क्रिकेट टीम को हैदराबाद टेस्ट मैच खेलने से मना करने देने तक की सलाह दी।
किसने बढ़ाया विवाद?
इस विवाद को बढ़ाया इंग्लैंड की मीडिया ने जिसने ऐसे सवाल खड़े कर दिए कि इंग्लैंड की टीम पहला टेस्ट ना खेले। सोशल मीडिया पर इससे हलचल मच गई। ऐसे सवाल होने लगे कि क्या इंग्लैंड की टीम हैदराबाद टेस्ट नहीं खेलेगी। लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इस मैच से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 जारी करते हुए सीधा जवाब दे दिया। पर इंग्लैंड के पत्रकार ओलिवर ब्राउन और किट हैरिस जैसे लोगों ने इस मामले को तूल दे दिया। इंग्लैंड के समाचार पत्र टेलीग्राफ ने भी भारत को धमकाते हुए लिखा, HOW DARE YOU, यही कारण रहा कि यह मामला बढ़ गया।
क्या बोले दोनों कप्तान?
जबकि भारत और इंग्लैंड के कप्तान रोहित शर्मा व बेन स्टोक्स ने इस मामले पर सीधा और सटीक जवाब दिया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसलिए ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि इंग्लैंड की टीम हैदराबाद टेस्ट खेलने नहीं उतरेगी। स्टोक्स ने साफतौर पर कहा कि काफी पहले टीम का स्क्वॉड जारी कर दिया था। बतौर कप्तान मैं निराश हूं। उन्हें इस टीम में होना चाहिए था। उधर रोहित शर्मा बोले कि मुझे बशीर के लिए बुरा लगा लेकिन मैं वीजा नहीं बनाता ना वीजा ऑफिस में बैठता हूं तो अधिक जानकारी नहीं दे सकता।
क्या है पूरा वीजा विवाद?
आपको बता दें कि शोएब बशीर पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर हैं। भारत में किसी भी विदेशी क्रिकेटर के आने के लिए अलग-अलग नियम हैं। पाकिस्तानियों के लिए नियम कुछ सख्त हैं। ऐसे में जब इंग्लैंड की टीम यूएई में भारत आने से पहले प्रैक्टिस कर रही थी, तब शोएब को बोला गया था कि वह यूके में भारत एंबेसी से अपना वीजा जाकर ले सकते हैं। पर वह यूके नहीं गए और इस कारण उन्हें भारत का वीजा नहीं मिला। जब उन्हें अनुमति नहीं मिली फिर वह इंग्लैंड लौटे और उन्होंने अपना वीजा लिया। इसके बाद उन्हें वीजा मिल गया है। अब वह दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट से क्यों बाहर हुए जेम्स एंडरसन? बेन स्टोक्स ने दिया बेतुका जवाब
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बवाल जारी, दो दिन में फिर बदल गया PCB चेयरमैन का नाम!
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
3 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
4 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
6 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines