India vs England 1st Test: हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जल्दी ऑलआउट कर दिया था। जिसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। भारतीय टीम की तरफ से पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की। जायसवाल ने पहली पारी में 76 गेंदों पर 80 रन बनाए। उसके बाद केएल राहुल शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने एक खास उपलब्धि को अपने नाम भी किया।
केएल राहुल ने घर पर पूरे किए 1000 टेस्ट रन
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल टेस्ट क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका में जाकर शतक लगाया था। इसके बाद अब घर पर शानदार बल्लेबाजी की। हैदराबाद टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में घर पर 1000 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि मैच में केएल राहुल अपने शतक से चूक गए। दूसरे दिन केएल राहुल 86 रन बनाकर आउट हुए।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान टीम में नहीं खत्म हो रही कलह, अब मोहम्मद हफीज ने खिलाड़ियों पर लगाया नया आरोप
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: गुजरात टाइटंस को लगेगा बड़ा झटका! राशिद खान पूरे टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर
246 पर ऑलआउट हुई थी इंग्लैंड
हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी की थी। खासकर स्पिन गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को ज्यादा देर क्रीज पर टिकने नहीं दिया। पहले दिन भारतीय स्पिनर्स ने मिलकर 8 विकेट अपने नाम किए। जिसमें आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट और अक्षर पटेल ने 2 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली थी।
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
28 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
44 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines