India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। जिसको लेकर बुधवार को इंग्लैंड टीम ने पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है।
इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन सामने आने के बाद फैंस को काफी हैरानी भी हो रही है। क्योंकि हैदराबाद टेस्ट मैच के लिए टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन को बाहर रखा गया है। जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट के काफी शानदार गेंदबाज हैं, ऐसे में उनको पहले मैच से बाहर रखना इंग्लैंड टीम के फैसले पर सवाल खड़े कर रहा हैं।
जेम्स एंडरसन को लेकर बेन स्टोक्स का बेतुका बयान
इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम अपने बोल्ड डिसीजन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर से उन्होंने जेम्स एंडरसन जैसे खतरनाक गेंदबाज को पहले मैच से बाहर रखने के फैसले से सभी को चौंका दिया है। जेम्स एंडरसन को बाहर रखने पर कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया कि मेरे ज्यादातर फैसले ऐसे ही होते हैं लेकिन मैं क्या महसूस करता हूं ये इस पर निर्भर करता है। हालांकि ये गंभीर बात हो सकती है।
आगे बेन स्टोक्स ने कहा कि आप पहले मैच में जो रूट को गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए देख सकते हैं। जहां इंडिया के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी यशस्वी जायसावल करेंगे। बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है। स्टोक्स जानते हैं भारतीय पिचों पर स्पिनर्स को काफी ज्यादा मदद मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट से एक दिन पहले Playing 11 का हुआ ऐलान, स्टार खिलाड़ी करेगा डेब्यू
भारत के खिलाफ जेम्स एंडरसन का रिकॉर्ड
जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट के सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। भारत के खिलाफ भारतीय पिचों पर भी जेम्स एंडरसन का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। जेम्स एंडरसन ने अभी तक भारत में 13 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 34 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने से 10 विकेट दूर है। एंडरसन के नाम 183 टेस्ट मैचों में 690 विकेट दर्ज हैं। अगर उनको दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो वे 700 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छू सकते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
2 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
3 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
6 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
7 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
8 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
9 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
9 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines