India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर (रविवार) को खेला जाएगा। यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा। KL राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मुकाबले में सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी। मौजूदा सीरीज की बात की जाए तो भारतीय टीम 1-0 से आगे है। 22 सितंबर को मोहाली में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। इंदौर में कंगारुओं की राह भी आसान नहीं होगी, क्योंकि होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया का तगड़ा रिकॉर्ड है। आइए आपको यहां भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं…
यह भी पढ़ें: Sachin Tendulkar ने पीएम मोदी को गिफ्ट की ‘नमो’ लिखी विशेष जर्सी, जय शाह भी रहे मौजूद, देखें वीडियो
इंदौर में अजेय टीम इंडिया
होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में अब तक खेले गए वनडे मैचों में भारत का दबदबा रहा है। यहां टीम इंडिया के दमदार प्रदर्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया की राह आसान नहीं होगी। भारत ने इंदौर में अब तक 6 वनडे खेले हैं। इन सभी मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है। भारतीय टीम ने इस ग्राउंड पर दुनिया की चुनिंदा टीमों को पटखनी दी है। इस दौरान भारत ने इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड को हराया। टीम इंडिया के इस प्रदर्शन से लगता है कि दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मुंह की खानी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें: ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत की बादशाहत, लेकिन वनडे सीरीज में पाकिस्तान का पलड़ा भारी, देखें रिकॉर्ड
6 साल पहले हारी थी ऑस्ट्रेलिया
यह दूसरा मौका होगा, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में वनडे मैच खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच साल 2017 में इसी स्टेडियम में भिड़ंत हुई थी। तब भारतीय टीम ने कंगारुओं को 5 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 293 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एरॉन फिंच ने 124 और स्टीव स्मिथ ने 63 रन की पारी खेली।
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके। वहीं जीत के लिए 294 का लक्ष्य भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या 78, रोहित शर्मा 71 और अजिंक्य रहाणे 70 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। वहीं मैच में ऑलराउंडर परफॉर्मेंस देने वाले हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
यह भी पढ़ें: ODI WC 2023: विश्वकप में एक साथ नहीं दिखेगी बुमराह-शमी और सिराज की ‘तिकड़ी’, पूर्व क्रिकेटर ने बताई वजह
मैच की तारीख भी है खास
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 साल पहले जब इंदौर में जीत दर्ज की तो उस दिन 24 सितंबर था। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि इस बार भी टीम इंडिया ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ 24 सितंबर को इंदौर में मैच खेलेगी। कुल मिलाकर आंकड़े टीम इंडिया के पक्ष में हैं। ऐसे में भारत को हराना ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines