India vs Australia 5Th Match: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में भारत ने एकतरफा जीत हासिल कर ली है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में 4-1 से मात देकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय टीम ने विश्व कप में मिली हार का दर्द थोड़ी कम करने की कोशिश की है। ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक ही मुकाबला अपने नाम कर सका है, इससे वह बौखला उठा है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने पहले तो विश्व कप में मिली जीत के बाद अजीबोगरीब हरकत करते नजर आए, अब सीरीज में हार मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भारत पर अजीबोगरीब आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जल्द लेंगे संन्यास! अफ्रीकी कोच का बड़ा ऐलान
20वें ओवर की है यह घटना
ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय टीम ने अंपायर के साथ मिलीभगत कर रखी थी। हेडन का कहना है कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पांचवें मैच हम जीतते, लेकिन अंपायर ने हमें हरा दिया है। अंपायर को देखकर ऐसा लगा कि उसकी भारतीय टीम के साथ मिलीभगत है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत पर लगाए गए इस आरोप से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि यह मामला तब का है जब आखिरी के दो गेंदों में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी।
ये भी पढ़ें:- Virat Kohli पर सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा, कहा- ‘मैंने उन्हें कप्तानी से नहीं हटाया था’ उन्हें तो…
अंपायर ने जानबूझकर रोकी गेंद
ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी। आखिरी के 2 गेंदों में जब 9 रन की जरूरत थी, तब पांचवीं गेंद पर नाथन एलिस ने जोर से शॉट मारा, लेकिन गेंद अंपायर को जा लगी। अगर अंपायर को गेंद नहीं लगती, तो इस गेंद का बाउंड्री के बाहर जाना तय था, लेकिन अपंयार को गेंद लगकर वहीं रूक गई। इसी पर ऑस्ट्रेलिया ने आरोप लगाया है कि अंपायर ने जान बूझकर गेंद रोकी है। इसके अलावा 20वें ओवर की पहली गेंद मैथ्यू वेड के सिर के ऊपर से गई, यह गेंद वाइड देना था, लेकिन अंपायर ने नहीं दिया। इसी कारण से ऑस्ट्रेलिया ने भारत और अंपायर के बीच मिलीभगत होने का आरोप लगाया है।
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
5 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
50 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
59 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
3 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
3 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines