India vs Australia 4th T20I Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को रायपुर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इसका असर इस मुकाबले की प्लेइंग 11 पर भी देखने को मिल सकता है। सबसे बड़ी बात अब टीम के उपकप्तान बदल गए हैं। सीरीज में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम की नजरें रायपुर में सीरीज कब्जाने पर होंगी। यहां टीम की प्लेइंग 11 में तीन बदलाव नजर आ सकते हैं।
श्रेयस अय्यर की वापसी
पहले तीन मैचों से बाहर रहे श्रेयस अय्यर की अब चौथे टी20 से पहले टीम में वापसी हो गई है। वह टीम में बतौर उपकप्तान लौट रहे हैं। यानी रुतुराज गायकवाड़ अब उपकप्तान नहीं होंगे जिन्होंने पहले तीन टी20 में यह भूमिका निभाई थी। इसी के साथ उनके आने से यशस्वी जायसवाल या तिलक वर्मा किसी एक की जगह भी जा सकती है। भारतीय टीम पिछला मुकाबला हारकर आई है, तो ऐसे में उसकी नजरें होंगी कि यहां हर हाल में जीत दर्ज कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ले।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: रोमांचक मुकाबले में बारिश देगी दस्तक? पढ़ें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
टीम में होंगे 3 बदलाव
भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में तीन बड़े बदलाव हो सकते हैं। पहले तो श्रेयस अय्यर के आने से किसी मध्यक्रम के बल्लेबाज की जगह जा सकती है खासतौर से तिलक वर्मा पर खतरे की तलवार लटक रही है। इसके अलावा मुकेश कुमार लौट आए हैं तो आवेश खान को टीम से बाहर जाना पड़ सकता है। वहीं दीपक चाहर टीम के साथ जुड़ गए थे तो वह पिछले मैच में विलेन साबित हुए प्रसिद्ध कृष्णा की जगह ले सकते हैं। टीम इंडिया ने सीरीज के पहले दो मैच जीते थे और तीसरे मुकाबले में उसे हार मिली थी।
यह भी पढ़ें:- IND vs SA: संजू के साथ धोखा हुआ! सेलेक्शन के नाम पर सैमसन के साथ हो रहा खिलवाड़, फैंस हुए नाराज
भारत की संभावित Playing 11
यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
45 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
50 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines