IND vs SA: संजू के साथ धोखा हुआ! सेलेक्शन के नाम पर सैमसन के साथ हो रहा खिलवाड़, फैंस हुए नाराज

IND vs SA, Sanju Samson Team India Selection: भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरे के लिए चयन हो गया है। लेकिन वह सिर्फ वनडे टीम में चुने गए हैं।

India vs South Africa Team India Squad Sanju Samson ODI Selection questions raised fans angry

India vs South Africa Team India Squad Sanju Samson ODI Selection questions raised fans angry

IND vs SA, Sanju Samson Team India Selection: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर से होने वाले दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है। इस दौरे पर टी20, वनडे व टेस्ट तीनों टीमों में अलग-अलग कप्तान चुने गए हैं। वहीं वनडे टीम में संजू सैमसन को भी जगह मिली है। लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फैंस नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि संजू का सेलेक्शन नहीं बल्कि उनके साथ धोखा हुआ है। लोगों का मानना है कि सैमसन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आखिर ऐसा क्यों है आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन

संजू के साथ नाइंसाफी क्यों?

दरअसल पिछले एक डेढ़ साल में संजू सैमसन के साथ जो हो रहा है उसे देखकर अगर आप संजू के फैन नहीं भी हैं फिर भी आपको यह खटकेगा जरूर। संजू सैमसन को ना ही वनडे और ना ही टी20 किसी एक फॉर्मेट में लगातार मौके नहीं मिलते हैं। अगर एक सीरीज में उन्हें मौका मिलता है तो मान लीजिए की पांच मैच हैं जिसमें से दो या तीन वह खेलते हैं, बाकी से उन्हें कॉम्बिनेशन बैलेंस के चलते बाहर होना पड़ता है। फिर उन्हीं दो या तीन के हिसाब से उनका परफॉर्मेंस जज करके उन्हें अगली सीरीज से बाहर कर दिया जाता है।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

यह तो एक बात हुई, फिर दूसरी बात यह है कि उनको टी20 वर्ल्ड कप के साल में वनडे टीम में चुन लिया जाता है। वनडे वर्ल्ड कप के साल में वह टी20 टीम में चुने जाते थे। इससे पता लगता है कि सिर्फ सीनियर खिलाड़ियों के नहीं होने पर स्थान की पूर्ति के लिए उनका चयन होता है। साल 2022 में जब टी20 वर्ल्ड कप था तो वह लगातर वनडे टीम का हिस्सा थे। फिर उसके बाद जब 2023 में वनडे वर्ल्ड कप होना था तो उन्हें टी20 टीम में जगह मिलती थी। अब साल 2024 में जब टी20 वर्ल्ड कप है फिर से उन्हें वनडे टीम में जगह मिली है और टी20 से वह बाहर हैं। इसी कारण उनके साथ धोखा होने की बात की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

संजू सैमसन का करियर रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 13 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वनडे में उनके नाम 55.7 की औसत से 390 रन दर्ज हैं। उन्हों तीन अर्धशतक वनडे में लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 104 का है। जबकि टी20 इंटरनेशनल में संजू ने तकरीबन 20 की औसत और 133 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए हैं। इसमें भी वह एक फिफ्टी लगा चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ