भारत को World Cup हराने वाला लौट आया! तीसरे T20 में खतरे की घंटी, देखें AUS की संभावित प्लेइंग 11

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। इस मैच में भारत के काल की वापसी हो सकती है।

India vs australia 3rd T20 Match Travis Head May Back AuS Probable Playing 11

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया।

IND vs AUS 3rd T20: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पहले ही 5 मैचों की सीरीज में 2 मुकाबले अपने नाम कर चुका है। ऐसे में अगर भारत आज भी मैच जीत जाता है, तो इस सीरीज पर कब्जा कर लेगा, ऐसे में भारतीय टीम के लिए आज का मुकाबला जीतना काफी अहम है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। भारत को विश्व कप हराने वाला ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस मैच में वापसी करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए बजी खतरे की घंटी

भारत सीरीज का शुरुआती दोनों मुकाबला एकतरफा जीता है। भारत ने इस सीरीज का पहला मुकाबला 2 विकेट से अपने नाम किया था। इस मैच में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला था। इसके बाद भारत ने दूसरा टी20 मैच 44 रन से अपने नाम कर लिया था। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों की बाढ़ ला दी थी। अब कयास लगाए जा रहे थे कि भारत तीसरा मुकाबला भी जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लेगा, लेकिन इससे पहले ही भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है।

विज्ञापन

भारत के लिए मुश्किल होगी जीत

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड आज के मैच में वापसी कर सकते हैं। हेड शुरुआती दो मुकाबले में टीम के हिस्सा नहीं थे। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आज ट्रेविस की टीम में वापसी हो सकती है, ऐसे में आज भारत के लिए मुकाबला अपने नाम करना इतना आसान काम नहीं होगा। बता दें कि हेड ने ही भारत को विश्व कप हराया है। हेड ने विश्व कप के फाइनल मुकाबले में शतकीय पारी खेलकर भारत के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया था। ऐसे में आज एक बार फिर से हेड का बल्ला चल सकता है, इससे भारत के लिए मुकाबला अपने नाम करना इतना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के संभावित Playing 11

ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), सीन एबॉट, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, एडम जम्पा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ