Sri Lanka Sports: 'राष्‍ट्रपत‍ि मेरी हत्‍या करवा सकते हैं...', दावा करने वाले श्रीलंकाई खेल मंत्री बर्खास्‍त

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में अफरातफरी मची हुई है। अब श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे को बर्खास्त कर दिया गया है। जानें क्या है कारण

Crilanka Cricket Sports minister Roshan Ranasinghe dismissed

श्रीलंका के खेल मंत्री।

Sri Lankan Sports Minister suspended: आईसीसी विश्व कप 2023 के बाद से ही श्रीलंका क्रिकेट में उथल-पुथल मची हुई है। पहले तो श्रीलंका के खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को लेकर खूब विवाद हुआ था। इसके बाद आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सस्पेंड कर दिया था। फिर श्रीलंका से अंडर 19 विश्व कप की मेजबानी छीन कर साउथ अफ्रीका को सौंप दी गई। हालांकि बाद में आईसीसी ने श्रीलंका पर से सस्पेंड हटा दिया और फिर से आईसीसी टूर्नामेंट खेलने की अनुमति दे दी। अब श्रीलंका के खेल मंत्री को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे को बर्खास्त कर दिया गया है। खेल मंत्री ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे पर आरोप लगाया था कि वह उनकी जान ले सकते हैं। खेल मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा था कि क्रिकेट प्रशासन में बहुत भ्रष्टाचार है। मैं उन भ्रष्टाचार को उजागर करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। भ्रष्टाचार उजागर करने के कारण उनकी जान को खतरा लग रहा है। रोशन ने कहा था कि यदि मेरे साथ कुछ होता है, तो इसके लिए राष्ट्रपति और उनके चीफ आफ स्टाफ को जिम्मेदार माना जाए।

विज्ञापन

कौन बने नए खेल मंत्री

खेल मंत्री के इस बयान के कुछ ही घंटे बाद उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया। रोशन रणसिंघे को बर्खास्त करने के बाद पर्यटन एवं भूमि मंत्री हरिन फर्नांडो को खेल एवं युवा मामले की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में अब श्रीलंका के खेल मंत्री हरिन फर्नांडो को बनाया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि श्रीलंका में खेल और खासकर क्रिकेट का क्या भविष्य होता है। इस उथल-पुथल से क्रिकेट वास्तविक तौर पर प्रभावित होगा, लेकिन क्या इसका असर आईसीसी टूर्नामेंट पर भी पड़ने वाला है, यह देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ