---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AFG: टी20 मुकाबले के वेन्यू में होगा बदलाव? सीरीज के दूसरे मैच पर आया बड़ा अपडेट

India vs Afghanistan T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 से 17 जनवरी तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है।

---विज्ञापन---

(करण मिश्रा, ग्वालियर)

India vs Afghanistan T20 Series: भारतीय टीम अभी साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। यहां टी20 व वनडे सीरीज हो चुकी है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है, इसके बाद टीम भारत लौट आएगी। यहां टीम इंडिया 11 से 17 जनवरी तक अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के कार्यक्रम का पहले ही ऐलान हो चुका था। लेकिन बीच में कुछ ऐसी रिपोर्ट आई थीं कि इसे ग्वालियर के नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम में शिफ्ट किया जा सकता है। लेकिन अब इसको लेकर हमारे स्थानीय संवाददाता करण मिश्रा की तरफ से एक खास अपडेट दिया गया है। इसके मुताबिक मुकाबले के वेन्यू में शायद अब बदलाव नहीं होगा।

---विज्ञापन---

क्यों नहीं बदलेगा मैच का वेन्यू?

आपको बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में होना है। लेकिन बाद में इस मुकाबले को लेकर कहा जा रहा था कि MPCA और GDCA ग्वालियर के नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम में शुभारंभ के साथ इस मैच का आयोजन करवा सकता है। मगर अब ग्वालियर में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शाम को पड़ने वाली भयंकर ओस के कारण मैच यहां करवाने की संभावना खत्म सी लग रही है। हालांकि GDCA (ग्वालियर डिस्ट्रिक्स क्रिकेट एसोसिएशन) ने इस मैच को यहां करवाने की पूरी तैयारी कर ली थी।

---विज्ञापन---

स्टेडियम का निरीक्षण भी हुआ था जिसमें बीसीसीआई की एक टीम भी पहुंची थी। पिच, ग्राउंड वर्क सभी मानकों पर स्टेडियम खरा उतरा था। लेकिन ग्वालियर में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड ने सभी संभावनाओं को खत्म कर दिया। इसको लेकर GDCA के सचिव संजय आहूजा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ग्वालियर में ठंड का मौसम खासतौर से 8 से 15 जनवरी तक बारिश की भी संभावना है। गौरतलब है कि ग्वालियर में यह चौथा इंटरनेशनल स्टेडियम है। इस स्टेडियम में 50 हजार दर्शकों की क्षमता है।

भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूर्वनिर्धारित शेड्यूल

  1. पहला टी20- 11 जनवरी, मोहाली
  2. दूसरा टी20- 14 जनवरी, इंदौर
  3. तीसरा टी20- 17 जनवरी, बेंगलुरु

First published on: Dec 26, 2023 10:34 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola