India vs Afghanistan 1St T20 Weather Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के लिए तैयारियां पूरी हो गई है। 11 जनवरी से 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होने वाला है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को पंजाब के मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन उन्हें एक बात का डर भी सता रहा है कि कहीं मौसम इस मैच में बाधा तो नहीं डालेगा।
ये भी पढ़ें:- Umran Malik 164 दिनों से कहां गायब? क्यों रफ्तार के सौदागर को सभी टीमों से होना पड़ा बाहर
कैसा रहेगा मोहाली का मौसम
मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है कि 11 जनवरी को मोहाली का मौसम कैसा रहेगा। इसके साथ ही विभाग ने ये भी बताया कि बारिश इस मुकाबले में खलल डालेगी या फिर नहीं। मौसम विभाग के मुताबिक भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मुकाबला पूरे 20-20 ओवर का होने वाला है। इससे साफ है कि बारिश इस मैच में बाधा नहीं बनेगी। इस मैच के दौरान मोहाली का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जो कि 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। ऐसे में मैच के दौरान ठंड भी बहुत होने वाली है, लेकिन फैंस को इस बात के लिए निश्चिंत रहना चाहिए कि मौसम का प्रकोप मैच नहीं रोक पाएगा।
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा और विराट कोहली को ICC ने दी गुड न्यूज, ऋषभ पंत को हो गया नुकसान
14 महीने बाद हुई विराट-रोहित की वापसी
भारत और अफगानिस्तान के बीच यह सीरीज टी20 विश्व कप 2024 से पहले भारतीय टीम के लिए आखिरी सीरीज है। भारतीय टीम के पास इस सीरीज के बाद अपने खिलाडियों को परखने का मौका नहीं मिलेगा, ऐसे में यह सीरीज काफी अहम होने वाली है। भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है, ऐसे में फैंस और टीम सेलेक्टर्स की नजर इन दोनों दिग्गजों पर भी होने वाली है। रोहित और विराट पूरे 14 महीने के बाद टी20 क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। फैंस भी दोनों दिग्गजों को टी20 खेलते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
48 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines