India vs Afghanistan Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया है। भारत के स्टार खिलाड़ी शिवम दुबे ने पहले टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई थी। शिवम दुबे ने इस मैच में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी टीम का सहयोग किया था। भारत ने इस मुकाबले को 6 विकेट से अपनी झोली में डाल लिया था। अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच से पहले शिवम दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्लेइंग इलेवन पर कई राज खोले हैं।
https://twitter.com/imVKohji/status/1745498798158496049
ये भी पढ़ें:- 12th Fail डायरेक्टर का बेटा क्रिकेट की पिच पर पास, अग्नि चोपड़ा ने ठोका धुआंधार शतक
कोहली की वापसी से किसका कटेगा पत्ता
आमतौर पर मैच से पहले कप्तान या फिर टीम के कोच प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। लेकिन आज भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्लेइंग इलेवन से लेकर पिच तक कई पहलुओं पर चर्चा की है। उन्होंने दूसरे टी20 के प्लेइंग इलेवन को लेकर भी बड़ा संकेत दे दिया है। खिलाड़ी ने साफ कर दिया है कि अगले मैच से किसी एक खिलाड़ी का पत्ता टीम से कटना तय है। भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की वापसी के सवाल पर शिवम दुबे ने कहा कि कोहली टीम में लौट आए हैं। अगर कोहली टीम में हैं इसका साफ मतलब है कि वह दूसरे टी20 मुकाबले में खेलते जरूर दिखेंगे।
https://twitter.com/shubhamchand768/status/1745465946972750202
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ईशान किशन के बदले तेवर! टीम में जगह नहीं मिलने से उठा सकते हैं बड़ा कदम
रवि विश्नोई भी हो सकते हैं बाहर
शिवम से पूछा गया कि अगर कोहली खेलते हैं, तो टीम से किस खिलाड़ी का पत्ता कटेगा। इस पर शिवम दुबे ने कहा कि अभी तक यह तो साफ नहीं हो सका है कि किसे बाहर किया जाएगा, लेकिन किसी का बाहर जाना तो तय है। बता दें कि पहले टी20 मुकाबले में तिलक वर्मा और शुभमन गिल दोनों का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर सका था। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। अधिक संभावना है कि तिलक वर्मा को ही कोहली के आने के बाद टीम से बाहर किया जाएगा। इसके अलावा रवि विश्नोई को भी टीम से बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
14 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
21 mins agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
32 mins agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
1 hr agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
2 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines