India vs Kuwait: हांगकांग सिक्सेस 2025 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के कारण 2 रनों से हराया. दूसरे मैच में भारत को कुवैत की टीम ने 27 रनों से हराकर टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया. भारतीय टीम की हार के कारण कुवैत और पाकिस्तान ने पूल सी से अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया. वहीं कप्तान दिनेश कार्तिक की बड़ी गलती के कारण सितारों से सजी टीम इंडिया पहले राउंड से ही मुख्य टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
दिनेश कार्तिक से हो गई बड़ी गलती
कप्तान दिनेश कार्तिक ने प्लेइंग 11 चुनने में ही बड़ी गलती कर दी. उन्होंने 3 बल्लेबाजों को मौका दिया. अंत में यही सबसे बड़ी गलती साबित हुई. 4 ओवर खत्म होने के बाद कुवैत की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 51 रन ही बनाए थे. वहीं आखिरी 2 ओवर में 55 रन बन गए. दिनेश कार्तिक ने अपने ओवर में 23 रन दिए तो वहीं प्रियांक पांचाल ने 32 रन लुटा दिए. इस दौरान यासिन पटेल ने 14 गेंदों में 58 रन ठोक दिए. अंत में भारत ये मुकाबला 27 रनों से हार गया. गेंदबाजी के दौरान हुई गलती को भारत बल्लेबाजी में सुधार नहीं सका. रोबिन उथप्पा ने जहां अपना खाता भी नहीं खोल सके, तो वहीं कप्तान दिनेश कार्तिक ने सिर्फ 8 रन ही बनाए. ज्यादा बल्लेबाज खिलाने का फैसला भारत को उल्टा पड़ गया.
ये भी पढ़ें: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के बाद ICC ने किया ऐतिहासिक फैसला, 2029 में दिखेगा अलग नजारा
पाकिस्तान को मिला बड़ा फायदा
भारत के खिलाफ मिली करीबी हार के बाद पाकिस्तान की टीम ने कुवैत को हराया था. जिसके कारण ही पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान ने दूसरे नंबर पर खत्म किया. वहीं नेट रन रेट के कारण भारत 2 ही अंको के साथ आखिरी पायदान पर रहा. टीम इंडिया का प्रदर्शन पहले मैच में भी अच्छा नहीं रहा था. टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब भारतीय टीम बॉल राउंड खेल रही है. जहां पर टूर्नामेंट से बाहर हो गई सभी चारों टीमें आपस में भिड़ रही है. जहां पर भी भारत को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट के इतिहास में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, इस छोटी टीम से हार गई टीम इंडिया
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
39 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
57 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines