वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के बाद ICC ने किया ऐतिहासिक फैसला, 2029 में दिखेगा अलग नजारा

ICC Women’s World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में संयुक्त रूप से खेला गया. भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और खिताब पर कब्जा जमाया. ये पहला मौका था, जब टीम इंडिया ने अपने नाम विश्व कप का खिताब अपने नाम किया. वहीं, आगामी विश्व कप को लेकर आईसीसी ने बड़ा फैसला सुनाया है.

cricket News - 2025-11-07T213111.194

ICC Women’s World Cup 2025: हाल ही में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में महिला वनडे विश्व कप 2025 का आयोजन किया गया था. फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था. भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था. भारतीय टीम ने पहला खिताब अपने नाम किया. इसके बाद अब आईसीसी ने महिला विश्व कप 2029 को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है.

आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला

हाल ही में खेले गए विश्व कप 2025 में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका शामिल थीं. वहीं अब आगामी विश्व कप को लेकर आईसीसी ने टीम बढ़ाने का फैसला किया है. कुल 2 टीमों का इजाफा हुआ है. यानी अब वनडे विश्व कप 2027 में कुल 10 टीमें भाग लेंगी.

आईसीसी ने जारी किया बयान

आईसीसी की प्रेस रिलीज में कहा गया कि लगभग 30 हजार फैंस ने स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2025 को देखा, जो किसी भी महिला क्रिकेट इवेंट के लिए टूर्नामेंट में दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड है. इस टूर्नामेंट में दुनिया भर में ऑन-स्क्रीन दर्शकों की संख्या में भी रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखी गई, जिसमें भारत में लगभग 500 मिलियन दर्शक शामिल थे.

भारत में खूब मिला प्यार

भारत में खेले गए वर्ल्ड कप 2025 में दर्शकों का प्यार भी खूब देखने को मिला. खासकर फाइनल में. फाइनल मैच देखने के लिए भारत के कई बड़े सितारे भी मैदान पर पहुंचे थे, जिसमे रोहित शर्मा, बिजनेसमैन आकाश अंबानी, नीता अंबानी जैसे बड़े नाम शामिल थे. इसके अलावा मैदान पर भी कई हजार फैंस लाइव मैच का मजा लेने के लिए गए थे. वहीं, टीवी और फोन पर भी करोडों दर्शकों ने मैच का मजा लिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ