क्रिकेट के इतिहास में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, इस छोटी टीम से हार गई टीम इंडिया 

India vs Kuwait: क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा उलटफेर 8 नवंबर 2025 को देखने को मिला है. जहां पर इंटरनेशनल क्रिकेटरों से सजी हुई टीम इंडिया हांगकांग सिक्सेस 2025 में कुवैत के खिलाफ मुकाबला हार गई. पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया को कुवैत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ भारत टूर्नामेंट से भी बाहर हो गया है. 

kuwait vs india

kuwait vs india

India vs Kuwait: क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा आज पूरी दुनिया देख रही है. ऐसे समय में इंटरनेशनल क्रिकेटरों से सजी हुई टीम इंडिया को हांगकांग सिक्सेस 2025 में कुवैत की टीम ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. इस मुकाबले में टीम इंडिया को बड़ी हार मिलने के कारण वो पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से भी पीछे रह गई. इस मुकाबले में रोबिन उथप्पा और दिनेश कार्तिक दोनों ही बुरी तरह से फेल हो गए. वहीं स्टुअर्ट बिन्नी ने भी निराश किया. 

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक ने कर दी बड़ी गलती  

मैच में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान दिनेश कार्तिक ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम को अच्छी शुरुआत भी मिली. कुवैत ने चौथे ओवर में 38 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. जिसके बाद कप्तान दिनेश कार्तिक ने ब्लंडर कर दिया. उन्होंने प्रियांक पांचाल को ओवर दिया. जिसमें लगातार 5 छक्के पड़े और 32 रन आ गए. उसके पहले कप्तान दिनेश कार्तिक ने 23 रन खाए थे. आखिरी 2 ओवरों में पिटाई के कारण टीम इंडिया ने 6 ओवरों में कुवैत के 5 विकेट ही गिराए और 106 रन खा लिए. कुवैत के लिए यासिन पटेल ने 14 गेंदों में 58 रन बनाए. जिसमें 8 छक्के शामिल थे. इस पारी के कारण टीम इंडिया मैच में पीछे हो गई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के बाद ICC ने किया ऐतिहासिक फैसला, 2029 में दिखेगा अलग नजारा

बुरी तरह हार गई टीम इंडिया 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहले ओवर में ही बड़ा झटका लगा. रॉबिन उथप्पा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. कप्तान दिनेश कार्तिक सिर्फ 8 रन ही बना सके. स्टुअर्ट बिन्नी भी सिर्फ 2 रन ही जोड़ सके. सबसे ज्यादा रन अभिमन्यु मिथुन ने 26 रन बनाए तो वहीं शाहबाज नदीम ने भी 19 रन बनाए. जिसके बाद भी भारत 5.4 ओवर में 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. कुवैत के कप्तान यासिन पटेल ने 3 बड़े विकेट अपने नाम किए. इस हार के साथ भारत मुख्य टूर्नामेंट से भी बाहर हो गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ