कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का सफर 39 मेडल पर हुआ खत्म, जानिए किस-किस खिलाड़ी ने किया कमाल 

Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खेला गया. जहां पर आज टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया. निशानेबाजी, कुश्ती, हॉकी और क्रिकेट जैसे 10 खेल इस बार नहीं खेले गए. जिसके बाद भी भारत ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया.

Commonwealth Games 2026

Pic Credit- X

Commonwealth Games 2026: भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद मेडल की टैली में भारत 39 मेडल के साथ चौथे नंबर पर नजर आ रहा है. वहीं भारत जिन खेलों में अच्छा था, उसे इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं रखा गया था. उसके बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया. मेडल की टैली में भारत से ऊपर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा जैसे देश नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

जूडो और बॉक्सिंग में भारत ने किया कमाल 

कुश्ती और निशानेबाजी में भारत बहुत ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करता था. इन दोनों खेल के नहीं होने से भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी. लेकिन जूडो और बॉक्सिंग में कमाल करके भारत ने इस अभियान को सफल बना दिया है. वहीं नीरज चोपड़ा और मीराबाई चानू जैसी सुपरस्टार खिलाड़ियों ने भी बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि कई युवा भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार मेडल जीतकर फैंस को उम्मीद दी है. अब इन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2026 में भी बड़ी उम्मीदें हैं. 

विज्ञापन

भारत के स्वर्ण पदक विजेता

क्रमांकखिलाड़ी का नामखेल / कैटेगरीपदक
1जैस्मीन लैंबोरियाबॉक्सिंग (महिला 57 किग्रा)स्वर्ण
2सचिन सिवाचबॉक्सिंग (पुरुष 60 किग्रा) स्वर्ण
3अंकुश पंघालबॉक्सिंग (पुरुष 80 किग्रा)स्वर्ण
4साक्षी चौधरीबॉक्सिंग (51 किग्रा)स्वर्ण
5प्रीति पवारबॉक्सिंग (महिला 54 किग्रा)स्वर्ण
6प्रियाबॉक्सिंग (महिला 60 किग्रा)स्वर्ण
7अरुंधति चौधरीबॉक्सिंग (महिला 70 किग्रा)स्वर्ण
8दिलीप महादु गावितपैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)स्वर्ण
9सोमन राणापैरा एथलेटिक्स (पुरुष शॉट पुट F57)स्वर्ण
10शर्मिलापैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)स्वर्ण
11अस्मिता डेजूडो (महिला 48 किग्रा)स्वर्ण
12हर्ष सिंहजूडो (पुरुष 60 किग्रा)स्वर्ण
13मीराबाई चानू साईखोमभारोत्तोलन (महिला 48 किग्रा) स्वर्ण

भारत के रजत पदक विजेता

क्रमांकखिलाड़ी का नामखेल / कैटेगरीपदक
1जादुमणि सिंह मैंडेंगबमबॉक्सिंग (पुरुष 55 किग्रा) रजत
2नरेंद्र बेरवालबॉक्सिंग (पुरुष 90+ किग्रा)रजत
3लवलीना बोरगोहेनबॉक्सिंग (महिला 75 किग्रा)रजत
4गुलवीर सिंहएथलेटिक्स (पुरुष 10,000 मीटर)रजत
5मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथपैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47)रजत
6सर्वेश अनिल कुशालेएथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप)रजत
7नीरज चोपड़ाएथलेटिक्स (पुरुष भाला फेंक)रजत
8मुरली श्रीशंकरएथलेटिक्स (पुरुष लॉन्ग जंप) रजत
9शुभम जुयालपैरा एथलेटिक्स (पुरुष शॉट पुट F57)रजत
10प्रवीन चित्रवेलएथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप)रजत
11यामिनी मौर्याजूडो (महिला 57 किग्रा)रजत
12लवप्रीत सिंहभारोत्तोलन (पुरुष +110 किग्रा)रजत
13ऋषिकांत सिंह चनंबमभारोत्तोलन (पुरुष 60 किग्रा)रजत
14राजा मुथुपंडीभारोत्तोलन (पुरुष 65 किग्रा)रजत
15वल्लूरी अजय बाबूभारोत्तोलन (पुरुष 79 किग्रा)रजत
16ज्ञानेश्वरी यादवभारोत्तोलन (महिला 53 किग्रा)रजत
17हरजिंदर कौरभारोत्तोलन (महिला 69 किग्रा) रजत

ये भी पढ़ें: CWG 2026 में पाकिस्तान की डूबी नैया, अंकतालिका में हालत देख उड़ जाएंगे होश!

भारत के कांस्य पदक विजेता

क्रमांकखिलाड़ी का नामखेल / कैटेगरीपदक
1गुलवीर सिंहएथलेटिक्स (पुरुष 5000 मीटर) कांस्य
2तेजस्विन शंकरएथलेटिक्स (पुरुष डेकाथलॉन) कांस्य
3यश वीर सिंहएथलेटिक्स (पुरुष भाला फेंक)कांस्य
4सेल्वा प्रभु थिरुमरणएथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप) कांस्य
5सीमाएथलेटिक्स (महिला डिस्कस थ्रो) कांस्य
6शिल्पा कंचुगारकोप्पलु शायलापैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)कांस्य
7उन्नति शर्माजूडो (महिला 63 किग्रा) कांस्य
8बिंदियारानी देवी सोरोखैबमभारोत्तोलन (महिला 58 किग्रा) कांस्य
9झंडू कुमारपैरा पावरलिफ्टिंग (पुरुष हेवीवेट) कांस्य

ये भी पढ़ें: ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक, जानिए नीरज चोपड़ा ने अब तक कितने मेडल जीते हैं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ