हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

क्या IND vs PAK मैच में होगा हैंडशेक? भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया बहुत बड़ा हिंट!

IND vs PAK Match: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं. दोनों टीमों के बीच पिछले एक साल में हैंडशेक नहीं हुआ है. हरमनप्रीत कौर ने बताया कि आगामी IND vs PAK मैच में हैंडशेक होगा या नहीं.

विज्ञापन
क्या IND vs PAK मैच में होगा हैंडशेक? (Image Credit: Instagram/ICC Video Screenshot)

IND vs PAK Match: भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हाई वॉल्टेज मैच होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है. पिछले कुछ टूर्नामेंटों में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आई हैं, तब हैंडशेक नहीं हुआ है. भारतीय मेंस और वुमेंस टीम ने पाक प्लेयर्स से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया है. सभी के मन में यह सवाल है कि वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज मैच में भारत-पाकिस्तान की खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इसे लेकर बड़ा हिंट दिया.

क्या भारत-पाकिस्तान मैच में होगा हैंडशेक?

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हैंडशेक को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने साफ कर दिया कि वो सिर्फ क्रिकेट के बारे में बात करना चाहती हैं और उन्हें अन्य चीजों से फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने यह संकेत दिया कि टीम इंडिया पाकिस्तान की खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं करेगी.

हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘हम यहां क्रिकेट खेलने के लिए आए हैं और हम सिर्फ क्रिकेट के बारे में बात करेंगे. क्रिकेट के अलावा हम किसी भी अन्य विषय पर बात नहीं करना चाहेंगे. मैं क्रिकेट के अलावा कुछ भी जानना नहीं चाहती. क्रिकेट पहले दिन से हमारा सपना रहा है और हम सिर्फ इस बारे में बात करते हैं. हम पाकिस्तान के खिलाफ मैच को एक सामान्य मुकाबले की तरह देख रहे हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में अटक गया डेब्यू! कारण जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

‘प्रेशर हमेशा रहता है’

हरमनप्रीत कौर ने माना कि IND vs PAK मैच का प्रेशर हमेशा रहता है, लेकिन वो वुमेंस T20 वर्ल्ड कप का पहला मैच जीतकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहती हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने एक प्रशंसक के रूप में दबाव महसूस किया है और अब खेलते हुए अधिक दबाव महसूस हो रहा है. हम सभी को मैच का आनंद लेने के लिए कहते हैं. पहला मैच राह तय करता है और हम पिछले वनडे वर्ल्ड कप के सकारात्मक नजरिए के साथ आगे जाना चाहते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वुमेंस T20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को खदेड़ा, वेस्टइंडीज को भी मिली जीत, जानें दिन के तीनों मैचों का पूरा हाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola