हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत और जापान की टीमें एक बार फिर से हो सकती हैं आमने-सामने, नेपाल के खिलाफ बस करना होगा उलटफेर

India vs Japan: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का इवेंट शुरू होने से पहले टीम इंडिया और जापान के बीच एक मुकाबला खेला गया था. जहां पर जापान की टीम ने टी-20 में 3 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी थी. उस मैच में भारत दबाव में आ गया था.

विज्ञापन
एक बार फिर आमने-सामने आ सकती हैं भारत और जापान की टीमें (Pic Credit- ANI)

India vs Japan: फ्रेंडली मुकाबले में जापान की टीम ने भारत को परेशान किया था. टी-20 फॉर्मेट में 3 बार चैंपियन बन चुके टीम इंडिया बड़ी मुश्किल से जापान के खिलाफ जीत सकी थी. अक्षर पटेल के शानदार ओवर के कारण टीम इंडिया को 2 रनों से जापान के खिलाफ जीत मिली थी. अब इन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला भी हो सकता है. अगर जापान की टीम ने एशियन गेम्स 2026 के अपने अगले मुकाबले में जीत दर्ज की तो, वो क्वार्टर फाइनल में भारत के खिलाफ खेलेंगे.  

भारत और जापान का हो सकता है मैच 

एशियन गेम्स 2026 के ग्रुप ए में जापान, नेपाल और अफगानिस्तान की टीम है. इस ग्रुप से 2 टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली है. ग्रुप के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने जापान को हरा दिया था. जिसके बाद दूसरे मुकाबले में नेपाल की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए अफगानिस्तान को हरा दिया. अब ग्रुप स्टेज का आखिरी और तीसरा मुकाबला नेपाल और जापान के बीच खेला जाने वाला है. 

अगर इस मुकाबले में नेपाल की टीम जीत गई, तो जापान का सफर खत्म हो जाएगा. ऐसे में भारत का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. वहीं अगर जापान की टीम ने बड़ा उफटफेर करके नेपाल की टीम अच्छे अंतर से हरा दिया, तो उनकी टीम भी क्वार्टर फाइनल के लिए अपना दावा ठोक सकती है. जहां पर उनका मुकाबला भारत से होगा. हालांकि ऐसा करने के लिए उन्हें नेपाल की टीम का बुरी तरह से हराना होगा. जिस अंदाज में उन्होंने भारत के खिलाफ खेला था. कुछ वैसा ही प्रदर्शन करना होगा. 

विज्ञापन

टीम इंडिया को जीतना होगा गोल्ड मेडल 

मौजूदा समय में अगर सभी टीमों पर नजर डालें तो टीम इंडिया सबसे ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान की बी टीमें इस टूर्नामेंट में नजर आ रही हैं. वहीं अफगानिस्तान की टीम में भी कई सुपरस्टार नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर के होने से कारण टीम इंडिया में बड़ा दम नजर आ रहा है. ऐसे में टीम इंडिया अगर गोल्ड नहीं जीतती है, तो बड़ा उलटफेर होगा. 

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में इस टीम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेल सकता है भारत? नेपाल ने कर दिया खेल

विज्ञापन

हालांकि जापान की विकेट पर उलटफेर देखने को मिल सकते हैं. दरअसल इन पिचों पर स्पिनरों को मदद मिल रही है. जिसके कारण ही एक या 2 ओवरों में ही मैच पूरी तरह से पलट सकता है. इन पिचों पर बड़ा स्कोर नहीं बन रहा है. अब तक खेली गई 8 पारियों में 129 रन सबसे बड़ा स्कोर है. ऐसे में छोटी टीमों के पास भी मुकाबला जीतने का चांस बढ़ जाता है. टीम इंडिया को संभल कर स्पिनरों को खेलना होगा. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की जोड़ी अब कमबैक को है तैयार, मैदान पर करना होगा खुद को साबित

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola