
एशियन गेम्स 2026 में इस टीम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेल सकता है भारत? नेपाल ने कर दिया खेल
Written By Aditya

Written By Aditya
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में नेपाल की टीम ने अफगानिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. इसी के कारण ही अब तक सभी 6 टीमें टूर्नामेंट में जिंदा नजर आ रही है. हालांकि ग्रुप ए में अगर एक और बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिलता है, तो टीम इंडिया का मुकाबला लगभग फिक्स हो गया है. वहीं श्रीलंका की टीम के लिए भी थोड़ी सी मुश्किलें बढ़ सकती है. जापान में अब तक स्पिनरों को ही पिच से मदद मिल रही है. जिसके कारण रन बनाने में परेशानी हो रही है.
जापान और नेपाल के बीच 26 सितंबर को मुकाबला होने वाला है. अगर इस मुकाबले में जापान की टीम ने उलटफेर करके नेपाल को नहीं हराया, तो ग्रुप ए की 2 टीमें लगभग पक्की हो गई है. नेपाल जापान को हराकर क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेलती हुई नजर आ सकती है. वहीं ऐसी स्थिति में टीम इंडिया का सामना क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान की टीम से होगा. स्पिनरों के लिए मददगार पिच पर अफगानिस्तान की टीम भी भारत के खिलाफ चुनौती पेश कर सकती है. हालांकि ग्रुप बी में अभी तक मलेशिया, हांगकांग और ओमान के बीच टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए क्वार्टर फाइनल मुकाबले बहुत ही आसान हो सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: