India A Tour of New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5-5 वनडे और टी20I मैचों की सीरीज के अलावा दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिहाज से भारत के बेहद अहम है. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को वहां की परिस्थितियों को ढलने और समझने का मौका मिलने वाला है. सीनियर भारतीय टीम से पहले इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 3 चार दिवसीय मुकाबले खेलने मैदान पर उतरेगी. टेस्ट सीरीज से पहले ये मुकाबले भारत के लिए तैयारियों का अहम मौका होगा.
इंडिया ए टीम करेगी न्यूजीलैंड दौरा
न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने मंगलवार, 1 सितंबर को अपने घरेलू रेड-बॉल शेड्यूल की घोषणा की, जिसमें इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले 3 चार दिवसीय मुकाबलों की जानकारी दी गई है. 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस सीरीज के सभी मुकाबले में क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे.
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ”रेड-बॉल के घरेलू सत्र में इंटरनेशनल लेवल का रोमांच भी शामिल होगा, जिसमें न्यूजीलैंड ए की टीम 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में इंडिया ए के खिलाफ 3 चार दिवसीय मैच खेलेगी.” इन मुकाबलों के जरिए भारतीय खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड की तेज और उछाल भरी पिचों के लिए खुद को तैयार करने की कोशिश करेंगे. इस सीरीज में टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ी भी खेलते नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: इमाम-उल-हक और रिजवान के चयन पर घिरे सिलेक्टर्स, PCB ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
19 नवंबर से शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज
टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा अक्टूबर से नवंबर के बीच होगा. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 टी20I, 5 वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच पहले टी20I सीरीज खेली जाएगी, इसके बाद वनडे सीरीज और फिर टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिहाज से भी यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. WTC पॉइंट्स टेबल में फिलहाल भारत 5वें नंबर पर है, जबकि न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर मौजूद है. अगर टीम इंडिया को फाइनल खेलना है तो उसे हर हाल में बाकी बचे सभी मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी. बता दें कि, पिछली बार जब दोनों टीमों के बीच भारत में टेस्ट सीरीज खेली गई थी, न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.
ये भी पढ़ें- 7 छक्के-5 चौके, अभिषेक शर्मा ने बल्ले से फिर किया कमाल, खेली अर्धशतकीय पारी
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines