Ruturaj Gaikwad: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. पहले वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला था. दूसरे वनडे में भी कुछ ऐसा ही हाल है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बैक टू बैक मैच में फेल रहे हैं. अब उनकी खराब फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में गायकवाड़ ने खुद को साबित करने की कोशिश की थी लेकिन अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए उनकी जगह खतरे में लग रही है. एक तरह से कहा जाए तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने उनकी पोल खुल गई है.
ऋतुराज गायकवाड़ का खराब फॉर्म
ऋतुराज गायकवाड़ टीम इंडिया की वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करना चाह रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके उन्होंने दावा भी ठोका. इसके बाद बाद उन्हें इंडिया ए की कप्तानी भी सौंपी गई. ऐसा लगा था कि ऑस्ट्रेलिया ए के वो बवाल मचाएंगे लेकिन ये नहीं हो पाया. पहले वनडे में गायकवाड़ 30 गेंदों में 15 रन ही बना पाए. दूसरे वनडे में भी उनका बुरा हाल हो गया. 5 गेंदों में वो 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम को पांच वनडे मैच खेलने हैं. बहुत जल्द टीम का ऐलान कर दिया जाएगा. अब न्यूजीलैंड दौरे पर गायकवाड़ का जाना मुश्किल लग रहा है. नंबर-4 पर उनका खेलना मुश्किल लग रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो खुद को साबित कर सकते थे लेकिन उन्होंने मौका गंवा दिया.
ये भी पढ़ें: चोट की मार झेल रही भारतीय टीम, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, BCCI CoE रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे
पहले मैच में भारतीय टीम को मिली हार
भारतीय टीम को पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 10 विकेट खोकर 274 रन बनाए. ऐसा लगा था कि टीम इंडिया आसानी से मैच जीत जाएगी लेकिन बल्लेबाज फ्लॉप रहे. भारत की पूरी टीम 149 रन पर ढेर हो गई. भारत को 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टॉप ऑर्डर का कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाया. रजत पाटीदार ने 51 बॉल पर 53 रनों की पारी खेली थी लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. दूसरे वनडे में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने निराश किया है. साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. पडिक्कल भी दोनों मैचों में रन नहीं बना पाए हैं. वो भी फ्लॉप रहे हैं. अब ये देखना होगा का गायकवाड़ तीसरे वनडे में कमबैक करेंगे या नहीं. अगर उनका बल्ला फ्लॉप रहा तो न्यूजीलैंड दौरे पर जाना मुश्किल हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: IND vs WI 2nd T20: लखनऊ के बाद रांची में दिखेगा भारत का दबदबा, ये 5 खिलाड़ी मचा सकते हैं तबाही
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines